देश

कश्मीर में बचे हैं सिर्फ 31 आतंकी! 2023 में मारे गए कुल 76 टेररिस्ट, आतंकी घटनाओं में 63% की कमी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2023, 08:06 PM IST

पुलिस महानिदेशक आर.आर. स्वैन ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में साल 2023 में 55 विदेशी आतंकवादियों सहित 76 को सेना और पुलिस ने अपने ऑपरेशन में मार गिराया गया है।

Image

कश्मीर में मारे गए 55 विदेशी आतंकी

Photo : PTI

जम्मू-कश्मीर में सेना की सतर्कता ने आतंकियों की रीढ़ तोड़कर रख दी है। साल 2023 में कुल 76 आतंकी मारे जा चुके हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कश्मीर में अब सिर्फ 31 स्थानीय आतंकी बचे हैं। वहीं आतंकी घटनाओं में 63 प्रतिशत की कमी आई है।

291 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक आर.आर. स्वैन ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में साल 2023 में 55 विदेशी आतंकवादियों सहित 76 को सेना और पुलिस ने अपने ऑपरेशन में मार गिराया गया है। साथ ही आतंकवादियों के 291 सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। जन सुरक्षा अधिनियम के तहत आतंकवादियों से जुड़े 201 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

आतंकी घटनाओं में कमी

स्वैन ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब सिर्फ 31 स्थानीय आतंकवादी ही बचे हैं, जो अब तक की सबसे कम संख्या है। आतंकवाद में शामिल होने वाले लोगों की संख्या घटी है और हड़ताल करने व पथराव की घटनाओं में भी कमी जारी है।

14 आम लोगों की हत्या

उन्होंने बताया कि 2023 में आतंकवादियों ने 14 नागरिकों की भी हत्याएं की हैं। पिछले वर्ष की तुलना में आतंकवादी घटनाओं में 63 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। आतंकवादी हमलों में एक पुलिस उपाधीक्षक और एक निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मी शहीद हुए।

89 आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़

पुलिस प्रमुख ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 89 आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया और 18 आतंकवादी ठिकानों का पता लगाया गया। उन्होंने बताया कि इमारतों, भूमि, बगीचों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों सहित 170 करोड़ रुपये से अधिक की 99 संपत्तियां कुर्क की गईं और 68 बैंक खातों से लेनदेन बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अलगाववाद और आतंकवाद का प्रचार करने वाले आठ हजार से अधिक फर्जी सोशल मीडिया खातों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अकाली दल और BJP की एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द...नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... कार्तिक पूर्णिमा में लग रहीं डुबकी