देश

Jammu-Kashmir में एक और आतंकी हमला: अब नमाज के बीच मस्जिद में रिटायर्ड SSP की गोली मारकर हत्या

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 24, 2023, 09:49 AM IST

Jammu & Kashmir Latest News: इस बीच, कुछ टीवी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि शफी 10 साल पहले सेवा से रिटायर हुए थे। वैसे, इस अटैक से पहले आतंकियों ने पुंछ जिले में गुरुवार (21 दिसंबर, 2023) को सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया था। पांच जवान इस दौरान शहीद हो गए थे।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

Jammu & Kashmir Latest News: जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमला हुआ है। वहां के बारामूला में एक रिटायर्ड एसएसपी की हत्या कर दी गई। सेवानिवृत्त पुलिस अफसर पर दहशतगर्दों ने हमला तब किया, जब वह मस्जिद में अजान की नमाज पढ़ रहे थे।

वारदात को अंजाम देने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए, जिसके बाद वहां पर सनसनी फैल गई। रविवार (24 दिसंबर, 2023) सुबह इस बारे में जम्मू और कश्मीर पुलिस की ओर से भी पुष्टि की गई।

Jammu & Kashmir Police Tweet

Jammu & Kashmir Police Tweet

सोशल मीडिया मंच "एक्स" (पूर्व में टि्वटर) पर पुलिस विभाग ने अपने आधिकारिक हैंडल से जानकारी दी, "आतंकियों ने बारामूला में अजान की नमाज के दौरान मोहम्मद शफी पर मस्जिद में फायरिंग की थी। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।"

इस बीच, कुछ टीवी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि शफी 10 साल पहले सेवा से रिटायर हुए थे। वैसे, इस अटैक से पहले आतंकियों ने पुंछ जिले में गुरुवार (21 दिसंबर, 2023) को सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया था। पांच जवान इस दौरान शहीद और दो अन्य घायल हुए थे।

अधिकारियों के अनुसार, इस अटैक के बाद आतंकियों ने कथित तौर पर कम से कम दो सैनिकों के शवों को क्षत-विक्षत कर दिया था और उनमें से कुछ के हथियार भी लूट लिए थे।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अकाली दल और BJP की एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द...नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... कार्तिक पूर्णिमा में लग रहीं डुबकी