ISRO's
बता दें कि शक्तिशाली भूकंप ने मांडले, नेपीता, सागाइंग क्षेत्र के कुछ हिस्सों और दक्षिणी शान राज्य में व्यापक तबाही मचाई है। आंकड़ों के अनुसार, 1700 से अधिक की मौत हो गई है। 3400 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 300 से अधिक लापता हैं।

म्यांमार में भूकंप
1700 से अधिक की मौत
म्यांमार में पिछले हफ्ते आए विनाशकारी भूकंप के बाद मलबे से और शव निकाले जाने के साथ मृतकों की संख्या बढ़ कर 1,700 से अधिक हो गई है। सरकार के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन तुन ने सरकारी टीवी चैनल ‘एमआरटीवी’ को बताया कि भूकंप के कारण 3,400 लोग घायल हुए हैं और 300 से ज़्यादा लापता हैं। ‘स्प्रिंग रेवोल्यूशन म्यांमार मुस्लिम नेटवर्क’ की संचालन समिति के सदस्य तुन की ने सोमवार को बताया कि जुमे की नमाज के दौरान म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के कारण विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा कर रहे 700 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
कई मस्जिदें ढहीं
यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मस्जिदों में मारे गए लोगों की यह संख्या भूकंप में अब तक मारे गए 1,700 से अधिक लोगों की आधिकारिक संख्या में शामिल है या नहीं। तुन ने बताया कि भूकंप के कारण लगभग 60 मस्जिदें क्षतिग्रस्त हो गईं या ढह गईं। समाचार वेबसाइट ‘द इरावदी’ द्वारा साझा किये गए एक वीडियो में, भूकंप के दौरान कई मस्जिदें ढहती दिखाई दे रही हैं और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। भूकंप के दौरान मांडले में 270 बौद्ध भिक्षु यू 'हला थीन मठ' में मौजूद थे। भूकंप के कारण मठ की इमारत ढह गई।
