देश

चुनाव से पहले बड़ी साजिश नाकाम! STF ने ISIS के इंडिया हेड को दबोचा, साथी के साथ असम से हुआ गिरफ्तार

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 21, 2024, 10:47 AM IST

ISIS India Head: इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के भारत में प्रमुख हारिस फारूकी और उनके सहयोगी को बुधवार को असम के धुबरी में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि दोनों को बांग्लादेश से पार करने के बाद पकड़ा गया।​

Image

ISIS India head गिरफ्तार

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के भारत में प्रमुख हारिस फारूकी गिरफ्तार।
  • हारिस फारूकी अपने साथी के साथ बांग्लादेश से असम में किया था प्रवेश।
  • सुरक्षा एजेंसियों को मिली थी गुप्त सूचना, जिसपर हुई गिरफ्तारी।

लोकसभा चुनाव से पहले सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। असम में एसटीएफ ने आईएसआईएस के इंडिया हेड (ISIS India Head) हारिस फारूकी को गिरफ्तार किया है। चुनाव से पहले हारिस फारूकी को गिरफ्तार कर एसटीएफ ने कई बड़े साजिशों को नाकाम कर दिया है।

बांग्लादेश से असम में किया था प्रवेश

पीटीआई के अनुसार इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के भारत में प्रमुख हारिस फारूकी और उनके सहयोगी को बुधवार को असम के धुबरी में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि दोनों को बांग्लादेश से पार करने के बाद पकड़ा गया। असम पुलिस ने हारिस फारूकी की गिरफ्तारी पर कहा कि एसटीएफ ने एक गुप्त सूचना के बाद उन्हें धर्मशाला क्षेत्र से पकड़ा। अरेस्ट करने के बाद आंतकवादियों को गुवाहाटी स्थित एसटीएफ कार्यालय लाया गया।

कैसा पकड़ा गया हारिस फारूकी

एसटीएफ को सुरक्षा एजेंसियों से जानकारी मिली थी कि भारत में आईएसआईएस का सरगना और उसका गुर्गा, दोनों बांग्लादेश में देश में डेरा डाले हुए थे। चुनाव से पहले आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए दोनों असम के धुबरी के रास्ते भारत में आएंगे। गुप्त सूचना के आधार पर आईजीपी पार्थसारथी महंत के नेतृत्व में एक एसटीएफ टीम को आईएसआईएस के गुर्गों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए नियुक्त किया गया था।जिसके बाद ये जैसे ही सीमा पार कर असम में घुसे, एसटीएफ को पता चल गया और उन्होंने हारिस फारूकी को उसके साथी के साथ दबोच लिया।ट

कई आतंकी गतिविधियों में शामिल

मिली जानकारी के अनुसार हारिस फारूकी भारत में कई स्थानों पर आईईडी का उपयोग करके भर्ती, आतंकी फंडिंग और आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने की साजिशों में शामिल था। भारत में आईएसआईएस के उद्देश्य को हारिस फारूकी आगे बढ़ा रहा था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हारिस फारूकी खिलाफ एनआईए, दिल्ली, एटीएस और लखनऊ सहित अन्य स्थानों पर कई मामले लंबित हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त