Where is Shaista Parveen: शाइस्ता परवीन कहां है इसकी अभी पुख्ता जानकारी नहीं है। लेकिन यह बताया जा रहा है कि वो प्रयागराज से लेकर कौशांबी में कहीं हो सकती है। 50 हजार की इनामी शाइस्ता कौशांबी में गंगा या यमुना के कछार में छिपी हो सकती है। ड्रोन के जरिए भी इलाके पर नजर रखी जा रही है। बताया यह भी जा रहा है कि उसके साथ अतीक की बहन आयशा नूरी और अशरफ की पत्नी जैनब के साथ साथ 10 से 12 महिलाएं जो बुर्के में हैं। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द ही वो कानून की गिरफ्त में होगी। शाइस्ता के बारे में कई तरह की अफवाहें भी उड़ी कि वो असद(asad ahmed) के जनाजे में शामिल होने के लिए कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंची थी। लेकिन वो जानकारी सिर्फ अफवाह निकली। इसके साथ ही जब 15 अप्रैल को अतीक और अशरफ(atique ahmed ashraf ahmed) मारे गए तब भी इस तरह की जानकारी सामने आई कि वो कसारी मसारी कब्रिस्तान गई थी। लेकिन वो जानकारी भी सिर्फ अफवाह बन कर रह गई। सवाल यह है कि आखिर शाइस्ता इस तरह से क्यों छिप रही है।
क्या काली कमाई बचाने की कोशिश
बताया जा रहा है कि शाइस्ता अब अतीक की अवैध कमाई को बचाने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है। उसे पता है कि अतीक और अशरफ के मारे जाने के बाद अब वो धाक नहीं रह जाएगी। बहुत से ऐसे स्लीपिंग पार्टनर्स हैं जो उसके पैसे को दबा सकते हैं, लिहाजा इस तरह की व्यवस्था बना ली जाए ताकि उसके डर के साम्राज्य को बनाए और बचाए रखा जा सके। जानकारों के मुताबिक शाइस्ता को पता है कि पुलिस के हत्थे चढ़ने का मतलब यह होगा कि उसे लंबे समय तक जेल में रहना होगा। शाइस्ता को अब अपने बचे हुए चार बेटों की चिंता सता रही है लिहाजा वो किसी भी तरह से सरेंडर करना चाहती है। लेकिन पुलिस की सक्रियता से उसकी सरेंडर करने की कोशिश परवान नहीं चढ़ रही है।
