देश

मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' : इकबाल अंसारी बोले- अब इसकी जरूरत नहीं, फिरंगी महली ने कहा-यह गैरजरूरी मुद्दा

अंसारी ने कहा कि देश की जनता कर्म की पूजा करें, राजनीति देश की भला के लिए करें , ना कि मंदिर मस्जिद के लिए। इकबाल अंसारी ने 6 दिसंबर बाबरी ढांचा बरसी का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय दिया उसे मुस्लिमों ने माना। आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ है। अयोध्या विकास कर रही है, अयोध्या में गंगा-जमुनी तहजीब है।

Image

मुर्शिदाबाद में बनने वाली 'बाबरी मस्जिद' का विरोध। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

Murshidabad Babari Masjid : बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने मुर्शिदाबाद में टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद की नींव रखे जाने का विरोध किया है। अंसारी ने कहा कि बाबर हमारा मसीहा नहीं है। टीएमसी के नेता चुनाव के समय राजनीति कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ गया। मुसलमानों को 5 एकड़ जमीन मिल गई। राम जन्मभूमि मंदिर बन गया। अब हिंदू-मुस्लिम का कोई विवाद नहीं, अब इसकी जरूरत नहीं है।

'अयोध्या में गंगा-जमुनी तहजीब'

अंसारी ने कहा कि देश की जनता कर्म की पूजा करें, राजनीति देश की भला के लिए करें , ना कि मंदिर मस्जिद के लिए। इकबाल अंसारी ने 6 दिसंबर बाबरी ढांचा बरसी का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय दिया उसे मुस्लिमों ने माना। आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ है। अयोध्या विकास कर रही है, अयोध्या में गंगा-जमुनी तहजीब है।

यह मुद्दा बिल्कुल अनावश्यक है-फिरंगी महली

वहीं, बेलडांगा में 'बाबरी मस्जिद' की आधारशिला रखने की निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर की योजना पर, ईदगाह इमाम और AIMPLB के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा, ‘किसी भी धार्मिक मुद्दे को राजनीतिक लड़ाई में नहीं बदलना चाहिए। जहां तक बाबरी मस्जिद का सवाल है, जिस तरह एक विधायक ने इस मुद्दे को उठाया है, वह बिल्कुल अनावश्यक है। यदि कोई किसी उपासना स्थल का निर्माण करना चाहता है, तो उसे भूमि के कानून के अनुसार राज्य प्राधिकरणों से अनुमति लेनी होगी। बाबरी मस्जिद का मुद्दा संवेदनशील है और इसे राजनीतिक स्तर पर नहीं उठाया जाना चाहिए।’

राजनीतिक रूप से मामला काफी संवेदनशील

मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में 'बाबरी मस्जिद' की तर्ज पर शनिवार को मस्जिद की नींव रखी जानी है। मस्जिद के लिए नींव रखने का कार्यक्रम टीएमसी से निलंबित विधायक हुंमायू कबीर ने आयोजित किया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह से ही लोग बेलडांगा में जुटने लगे। एक व्यक्ति अपने सिर पर दो ईंट लेकर कार्यक्रम में पहुंचा। राजनीतिक रूप से यह मामला काफी संवेदनशील हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं। हुंमायू का कहना है कि शुक्रवार देर शाम उनकी आला अधिकारियों के साथ बैठक हुई और मस्जिद की नींव रखने में प्रशासन उनकी मदद कर रहा है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article