देश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले PM मोदी ने ट्विटर पर बताए ताड़ासन के फायदे, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

International Yoga Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक बार फिर योग को अपने जीवन में शामिल करने का आग्रह करते हुए 'आसन' का एक वीडियो शेयर किया। पीएम मोदी ने एक्स पर आसन करते हुए अपना एआई-जनरेटेड वीडियो शेयर किया और कहा कि ताड़ासन शरीर के लिए बहुत अच्छा है।

Image

PM मोदी ने ट्विटर पर बताए ताड़ासन के फायदे

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

International Yoga Day: हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसके जरिए लोगों को अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने और फिट रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक बार फिर योग को अपने जीवन में शामिल करने का आग्रह करते हुए 'आसन' का एक वीडियो शेयर किया। पीएम मोदी ने एक्स पर आसन करते हुए अपना एआई-जनरेटेड वीडियो शेयर किया और कहा कि ताड़ासन शरीर के लिए बहुत अच्छा है। इससे बॉडी को ज्यादा ताकत मिलती है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले, पीएम मोदी योग के अलग-अलग आसनों और उनके फायदों के बारे में बताते हुए अपने एआई-जनरेटेड वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को भी, पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर योग वीडियो की एक सीरीज पोस्ट की थी। पीएम ने कहा था कि योग दिवस नजदीक आ रहा है। मैं वीडियो शेयर कर रहा हूं, जिसमें कई तरह के आसन और उनके लाभ पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि यह आप सभी को नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित करेगा। योग को दैनिक जीवन में शामिल करने के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि योग शांति प्रदान करता है, यह हमें जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य के साथ करने में सक्षम बनाता है।

महिला सशक्तिकरण के लिए योग

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अब से दस दिनों में दुनिया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी। योग ने सांस्कृतिक और भौगोलिक सीमाओं को पार कर मानव समाज के कल्याण के लिए दुनिया भर में लाखों लोगों को एकजुट किया है। इस साल 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस बार थीम महिला सशक्तिकरण के लिए योग रखी गई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article