देश

Indira Gandhi Death Anniversary: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि आज, राहुल-सोनिया; खड़गे ने शक्तिस्थल जाकर दी श्रद्धांजलि

Indira Gandhi Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इंदिरा गांधी का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 19 नवंबर 1917 को हुआ था।

Image

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और खड़गे ने दी श्रद्धांजलि।(फोटो सोर्स: Congress)

Photo : Twitter

Indira Gandhi Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 31 अक्टूबर 1984 को उनके अपने ही अंगरक्षकों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई।

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया। इंदिरा गांधी की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया,"मेरे खून का एक-एक कतरा देश को मजबूत करेगा।"

'आयरन लेडी ऑफ इंडिया' के जीवन से जुड़ी अहम बातें

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 19 नवंबर 1917 को हुआ था। इंदिरा गांधी ने शांतिनिकेतन से अपनी शिक्षा हासिल की। इसके बाद में इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी की।

बतौर प्रधानमंत्री, 1971 का भारत-पाक युद्ध और बांग्लादेश की आजादी में उनकी अहम भूमिका रही। वो “Iron Lady of India” के नाम से मशहूर हुईं। इंदिरा गांधी की लीडरशिप में ही भारत साल 1974 में परमाणु शक्ति संपन्न देशों की श्रेणी में खड़ा हो सका। वहीं, बैंकों के राष्ट्रीयकरण में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

हालांकि, उन्होंने अपने शासनकाल के दौरान देश में आपातकाल (Emergency) लगाया। यह उनके जीवन का सबसे बड़ा राजनीतिक निर्णय रहा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित