देश

'इस विमान को बम से उड़ा दूंगा', मदीना से हैदराबाद आ रहे Indigo विमान में अचानक मची अफरातफरी, फिर जो हुआ...

Indigo Flight Bomb Threat: इंडिगो एयरलाइन की एक उड़ान को बम धमकी मिलने के बाद आपात स्थिति में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। मदीना से हैदराबाद जा रही फ्लाइट 6E 058 को ई-मेल के जरिए धमकी दी गई थी। एयरलाइन के अनुसार, विमान को तुरंत डायवर्ट कर दिया गया और सभी स्टैंडर्ड सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए।

Image

इंडिगो विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी।(फोटो सोर्स: pti)

Photo : PTI

Indigo Flight Bomb Threat: इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद विमान को अहमदाबाद में डायवर्ट कर दी गई। धमकी ई-मेल के जरिए दी गई। इस मामले की जानकारी देते हुए एयरलाइन ने कहा, "यह मदीना से हैदराबाद रूट की फ्लाइट है. इसे अहमदाबाद में डायवर्ट किया गया और सभी स्टैंडर्ड सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।" 6E 058 फ्लाइट में 180 से अधिक यात्री और 6 क्रू सवार थे, जिसे 12 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बम थ्रेट के बाद लैंड कराया गया।

सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। प्रोटोकॉल के तहत CISF और BDDS प्रारंभिक जांच में जुटी है।

फॉलो किया जा रहा सिक्युरिटी प्रोटोकॉल

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान फ्लाइट और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इंडिगो ने भी पुष्टि की कि सिक्योरिटी प्रोटोकॉल को फॉलो किया जा रहा है और यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता में रखी जा रही है।

पहले भी मिल चुकी है धमकीइससे पहले भी इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इंडिगो की एक फ्लाइट को दो दिसंबर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी मिलते ही कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article