देश

भीषण आंधी-तूफान और बारिश की चपेट में आया Indigo विमान, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, यात्रियों में फैली दहशत

तूफान में विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई । इस विमान में कुल 227 यात्री सवार थे। हालांकि फ्लाइट शाम 6.30 बजे श्रीनगर में सुरक्षित रूप से उतरी।

Image

आंधी-तूफान में Indigo विमान क्षतिग्रस्त

Indigo Delhi-Srinagar Flight Hit Severe Turbulence: दिल्ली-एनसीआर में आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश का असर विमानों पर भी पड़ा और इस दौरान दिल्ली-श्रीनगर इंडिगो विमान हादसे का शिकार होते-होते बचा। इंडिगो 6E-2142 दिल्ली-श्रीनगर विमान भी इस भयंकर तूफान की चपेट में आया जिससे विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान यात्रियों में दहशत फैल गई।

मौत के करीब का अनुभव

चालक दल ने स्थिति को संभाला, लेकिन विमान में सवार सभी लोगों के लिए यह एक भयावह अनुभव था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्थानीय समाचार एजेंसी को बताया, मैं विमान में था और श्रीनगर से घर वापस जा रहा था। यह मौत के करीब का अनुभव था।

विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

वहीं, इस घटना पर इंडिगो ने बयान जारी करते हुए कहा कि तूफान में विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इंडिगो फ्लाइट को कॉल साइन 6E2142 (Reg VTIMD) DEL-SXR रूट पर खराब मौसम (ओलावृष्टि) का सामना करना पड़ा, पायलट ने ATC SXR को आपातकालीन सूचना दी। इस विमान में 227 यात्री सवार थे। हालांकि फ्लाइट शाम 6.30 बजे श्रीनगर में सुरक्षित रूप से उतरी। सभी एयरक्रू और यात्री सुरक्षित हैं और एयरलाइन द्वारा फ्लाइट को AOG घोषित किया गया। विमान के आगमन के बाद एयरपोर्ट की टीम ने यात्रियों की देखभाल की और उनके आराम को प्राथमिकता दी। आवश्यक निरीक्षण और रखरखाव के बाद विमान को छोड़ दिया जाएगा।

आंधी-तूफान के बाद भारी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार देर शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली। दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद देर शाम को धूल भरी आंधी चलने लगी। इसके बाद भारी आंधी-तूफान के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर ओले भी गिरे और बादलों की गड़गड़ाहट भी सुनने को मिली। मौसम खराब होने के कारण दिल्ली मेट्रो और हवाई सेवाओं पर भी प्रभाव पड़ा।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article