देश

Indian Railways: दक्षिण रेलवे अब स्लीपर कोच में भी मुहैया कराएगा तकिया–चादर! 1 जनवरी से बदल जाएगी व्यवस्था, जानिए किस ट्रेन में मिलेगी सुविधा

1 जनवरी 2026 से साउदर्न रेलवे की 10 स्लीपर क्लास ट्रेनों में यात्रियों को मांगने पर चादर और तकिया मिलेंगे। बेडशीट 20 रुपये, तकिया व कवर 30 रुपये और पूरा पैक 50 रुपये में उपलब्ध होगा। यह सुविधा यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और रेलवे की अतिरिक्त कमाई के लिए नॉन-फेयर रेवेन्यू योजना के तहत शुरू की गई है।

Image

अब स्लीपर कोच में भी सफर और ज्यादा आरामदायक होगा (PTI)

Indian Railways: स्लीपर कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब आपको ट्रेन में तकिया और चादर लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साउदर्न रेलवे के चेन्नई डिविजन ने घोषणा की है कि 1 जनवरी 2026 से स्लीपर क्लास में भी यात्रियों को तकिया और बेडशीट मिलेगी वो भी ऑन-डिमांड और भुगतान पर।

पहले यह सुविधा सिर्फ AC कोच में मिलती थी, लेकिन अब इसे चुनिंदा 10 एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर क्लास के लिए भी शुरू किया जा रहा है, ताकि यात्रियों का सफर ज्यादा आरामदायक हो सके।

दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल ने स्लीपर क्लास यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब 1 जनवरी 2026 से नॉन-AC स्लीपर कोच में भी सैनिटाइज्ड बेडरोल यानी चादर और तकिया ऑन-डिमांड मिलेंगे। रेलवे ने इसे अपने नॉन-फेयर रेवेन्यू (NFR) के तहत शुरू किया है। पायलट प्रोजेक्ट में मिली अच्छी प्रतिक्रिया के बाद इसे स्थायी रूप से लागू करने का फैसला लिया गया।

बेडशीट 20 रुपये, एक तकिया व कवर 30 रुपये

सेवा के तहत एक बेडशीट 20 रुपये, एक तकिया व कवर 30 रुपये और एक पैकेज (बेडशीट + तकिया + कवर) 50 रुपये में मिलेगा। पूरा काम एक लाइसेंसी द्वारा संभाला जाएगा, जिसमें धुलाई, पैकिंग, लोडिंग और वितरण शामिल है। यह सुविधा शुरुआत में 10 ट्रेनों में लागू होगी और इससे रेलवे को सालाना लगभग 28 लाख रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।

railway (2)

बेडशीट 20 रुपये, एक तकिया व कवर 30 रुपये

कितने का लगेगा चार्ज?

एक बेडशीट: 20 रुपये

तकिया + कवर: 30 रुपये

ये सभी बेडरोल पूरी तरह सैनिटाइज्ड और रेडी-टू-यूज़ होंगे। जब चाहे TTE या स्टाफ से मांगकर ले सकते हैं। रेलवे का कहना है कि इस सेवा को तीन साल तक चलाया जाएगा और इससे करीब 28 लाख रुपये की कमाई होने की उम्मीद है। यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया देखकर इसे रेगुलर सेवा बनाने का फैसला किया गया है।

कौन-कौन सी ट्रेनों में मिलेगी सुविधा?

शुरुआत में यह सुविधा इन 10 ट्रेनों में उपलब्ध होगी—

चेन्नई–मेट्टुपालयम नीलगिरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

चेन्नई–मैंगलोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस

चेन्नई एगमोर–मन्नारगुड़ी एक्सप्रेस

चेन्नई एगमोर–तिरुचेंदूर सुपरफास्ट एक्सप्रेस

चेन्नई–पालक्काड़ एक्सप्रेस

चेन्नई एगमोर–शेंगोट्टई सिलंबु सुपरफास्ट एक्सप्रेस

तांबरम–नागरकोइल सुपरफास्ट एक्सप्रेस

चेन्नई–तिरुवनंतपुरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस

चेन्नई–अलप्पी सु्परफास्ट एक्सप्रेस

चेन्नई एगमोर–मैंगलोर एक्सप्रेस

इस फैसले से रात में सफर करने वाले लाखों स्लीपर क्लास यात्रियों को बड़ा फायदा होगा। अब सुविधा AC कोच तक सीमित नहीं रही बल्कि स्लीपर कोच में भी सफर और ज्यादा आरामदायक होगा।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article