देश

जनरल डिब्बों से सफर करने वाले यात्रियों को भारतीय रेल का बड़ा तोहफा, सिर्फ 20 रुपये में मिलेगा खाना

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2023, 06:55 PM IST

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी घोषणा की है। अब ट्रेन से सफर करने वालों को सस्ते दर पर भोजन मुहैया कराया जाएगा। इकोनॉमी भोजन की कीमत 20 रुपये और नाश्ते की कीमत 50 रुपये होगी। भारतीय रेलवे ने एक बयान में कहा कि जल सेवाएं भी किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

Image

जनरल डिब्बों में सफर करने वाले यात्रियों को 20 रुपये में भोजन मिलेगा।

Indian Railway News: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है, जिसका सीधा असर उनकी जेब पर पड़ेगा। रेल यात्रियों को अब सस्ते दर पर भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा। भारतीय रेलवे अपनी एफएंडबी सेवा (F&B Service) का विस्तार करने के लिए जनरल कोचों में यात्रियों को सस्ती कीमत पर स्वस्थ और स्वच्छ भोजन परोसेगी। इन इकोनॉमी भोजन और स्नैक्स/कॉम्बो का मेन्यू खास तौर पर जनरल डिब्बों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए तैयार किया गया है। रेलवे प्लेटफॉर्म्स पर जनरल कोचों के पास स्थित विस्तारित सेवा काउंटरों के माध्यम से खाना और नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा।

क्या होगी इकोनॉमी भोजन और नाश्ते की कीमत

इकोनॉमी भोजन की कीमत 20 रुपये और नाश्ते की कीमत 50 रुपये होगी। भारतीय रेलवे ने एक बयान में कहा कि जल सेवाएं भी किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। भोजन की सप्लाई आईआरसीटीसी के किचन यूनिट्स से की जाएगी। इन काउंटर्स का लोकेशन जोनल रेलवे द्वारा तय किया जाना है, जिससे इन काउंटरों को प्लेटफार्मों पर सामान्य डिब्बों के स्थान के साथ अलाइन किया जा सके।

पहले छह महीने के लिए किया गया है एक्सपेरिमेंट

बयान में इस बात की जानकारी दी गई है कि रेलवे प्लेटफार्म्स पर इस विस्तारित सेवा काउंटर का प्रावधान छह महीने की अवधि के लिए एक्सपेरिमेंट के तौर पर किया गया है। विस्तारित सेवा काउंटरों के साथ नया मेनू पहले से ही 51 स्टेशनों पर चालू है और 13 अन्य स्टेशनों पर लागू किया जा रहा है। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। जनरल डिबबों से यात्रा करने वाले लोगों को सस्ते कीमत पर खाना और नाश्ता मिलेगा। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा स्टेशनों की पहचान की जा रही है और किफायती भोजन और पानी की उपलब्धता के लिए विस्तारित सेवा काउंटरों के प्रावधान को कवर किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article