देश

बिहार और गुजरात के लिए 647 करोड़ की रेल परियोजनाओं की घोषणा, होंगे ये जरूरी काम

रेल मंत्रालय ने गुजरात और बिहार में दो बहुत ही अहम रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनकी कुल लागत 647.58 करोड़ रुपये है। इसके तहत कोसांबा में रेल ओवर रेल फ्लाईओवर और भागलपुर में नया बाईपास बनाया जाएगा। इन परियोजनाओं से कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जाम की समस्या दूर होगी और ट्रेनों का संचालन ज्यादा सुरक्षित व सुचारु बनेगा।

Image

रेल मंत्रालय ने बिहार और गुजरात के लिए रेल परियोजनाओं की घोषणा की

भारतीय रेलवे देश की लाइफलाइन है। इतने बड़े देश को एक सूत्र में पिरोने में रेलवे की बड़ी भूमिका है। रेलवे की तरफ से कोई भी घोषणा होती है तो लोग उसे बड़े ध्यान से सुनते हैं। रेल मंत्रालय ने देश में रेल नेटवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में आज एक और अहम कदम उठाते हुए गुजरात और बिहार में दो बड़ी रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं की कुल लागत 647.58 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इनका उद्देश्य रेल कनेक्टिविटी बढ़ाना, भीड़भाड़ कम करना और ट्रेनों के संचालन को ज्यादा सुरक्षित व कुशल बनाना है।

कोसांबा-उमरपाड़ा गेज कन्वर्जन और RoR

आज की घोषणा में जो पहली परियोजना है वह पश्चिम रेलवे के तहत आती है। इसके तहत गुजरात में कोसांबा-उमरपाड़ा गेज कन्वर्जन सेक्शन (9.20 किमी) के लिए रेल ओवर रेल (RoR) फ्लाईओवर के निर्माण से जुड़ी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 344.38 करोड़ रुपये है। बता दें कि फिलहाल यह सेक्शन मुंबई-वडोदरा मुख्य लाइन के पूर्वी हिस्से में स्थित है और इस पर गेज बदलने का काम किया जा रहा है।

इस क्षेत्र में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) के कारण सीधे जमीन पर क्रॉसिंग संभव नहीं है। इसी लिए यहां इस फ्लाईओवर के निर्माण से गेज कन्वर्जन लाइन को मुख्य लाइन से निर्बाध रूप से जोड़ा जा सकेगा। इससे ट्रेनों की आवाजाही सुरक्षित और बिना रुकावट के हो सकेगी, जिससे इस परियोजना के पूरा लाभ लोगों को मिलेगा।

भागलपुर में रेल बाईपास

घोषणा के तहत दूसरी महत्वपूर्ण परियोजना पूर्व रेलवे के अंतर्गत बिहार के भागलपुर में 13.38 किलोमीटर लंबे रेल बाईपास के निर्माण की है, जिसकी लागत 303.20 करोड़ रुपये तय की गई है। यह बाईपास गोनूधाम हॉल्ट को सबौर स्टेशन से जोड़ेगा, जिससे भागलपुर जंक्शन पर बढ़ते दबाव को कम किया जा सकेगा।

फिलहाल बराहाट-भागलपुर सेक्शन अपनी क्षमता से 125 फीसद ज्यादा पर संचालित हो रहा है, जिससे यहां भारी जाम की स्थिति बनती है। यही नहीं, ट्रेनों को दिशा बदलने के लिए भागलपुर में इंजन रिवर्स भी करना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी और ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आती है। नए बाईपास के बनने से इन समस्याओं का समाधान होगा और उम्मीद की जानी चाहिए कि ट्रेनें समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगी।

रेल मंत्रालय का मानना है कि ये दोनों परियोजनाएं गुजरात और बिहार में रेल ढांचे को मजबूती देंगी। साथ ही, यात्रियों और माल परिवहन की बढ़ती मांग को पूरा करने में भी मददगार साबित होंगी। सरकार लगातार रेल नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण पर जोर दे रही है, ताकि देश में परिवहन व्यवस्था और अधिक प्रभावी बन सके।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात