देश

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बीच नौसेना ने किया कमाल, 'ओमेगा ट्रेडर' को निकाला सुरक्षित; क्रू में 15 भारतीय शामिल

Hormuz Tension Deepen: भारत सरकार और भारतीय नौसेना ने होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच कच्चे तेल से लदे टैंकर 'ओमेगा ट्रेडर' को सुरक्षित रास्ता मुहैया कराने के लिए हस्तक्षेप किया।

Image

होर्मुज पर एक बार फिर मंडराया खतरा (फाइल फोटो)

Hormuz Tension Deepen: भारत सरकार और भारतीय नौसेना ने होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच कच्चे तेल से लदे टैंकर 'ओमेगा ट्रेडर' को सुरक्षित रास्ता मुहैया कराने के लिए हस्तक्षेप किया। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 'ओमेगा ट्रेडर' पर कुल 23 क्रू सवार हैं, जिनमें 15 भारतीय और 8 फिलीपींस के नागरिक शामिल हैं।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार और भारतीय नौसेना के संयुक्त प्रयासों की बदौलत टैंकर ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से सुरक्षित निकला। यह जहाज अब गुजरात के सिक्का बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है और इसके सुरक्षित पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब होर्मुज स्ट्रेट और उसके आसपास के समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं लगातार बढ़ी हुई हैं। हाल के दिनों में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों और क्षेत्रीय तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए हैं।

होर्मुज में 3 टैंकरों पर हुआ हमला

इससे पहले, अमेरिका और ईरान के बीच नाजुक सीजफायर और समझौता ज्ञापन के बावजूद होर्मुज में एक बार फिर तनाव गहराता जा रहा है। महज 24 घंटे के अंतराल में तीन वाणिज्यिक जहाजों पर अलग-अलग हमले हुए। ब्रिटेन की यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (UKMTO) ने मंगलवार को तीन अलग-अलग घटनाओं की पुष्टि की।

US ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ एक और सैन्य कार्रवाई शुरू की। अमेरिकी ट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, यह कार्रवाई होर्मुड से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई। अमेरिकी सेना का कहना है कि इस अभियान का मकसद अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर हमलों के लिए ईरान को "भारी कीमत" चुकाने पर मजबूर करना था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article