देश

'भारतीय सेनाओं ने कायराना हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया...' बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के सिद्धांत में विश्वास करता है और जाति, पंथ या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करता, लेकिन आतंकवादियों ने लोगों को उनके धर्म के अधार पर निशाना बनाया।

Image

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कायराना हमलों का 'मुंहतोड़' जवाब दिया और निर्धारित लक्ष्यों पर सटीक हमले किए।जोधपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, 'हमारे युवाओं की ऊर्जा और संकल्प ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी हमने देखा है।... हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान के कायराना हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है।'

उन्होंने कहा, 'इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी विशेषता थी कि आक्रमण के लिए जो लक्ष्य तय किया था... सटीक उसी लक्ष्य पर हमारी सेना ने हमला किया। मैं तो यहां तक कहना चाहूंगा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं को सभी सीमावर्ती क्षेत्रों से पूरा समर्थन मिला।'

राजनाथ सिंह ने कहा, 'हम पूरे विश्व को ही अपना परिवार मानते हैं। जाति, धर्म, पंथ के नाम पर हम भेदभाव करने वाले नहीं हैं। लेकिन आतंकवादियों ने पहलगाम में धर्म पूछकर लोगों को मारा।'

उन्होंने कहा, 'लेकिन हमारी सेना के जवानों ने आतंकवादियों को शह देने वालों और आतंकवादी घटनाओं में संलिप्त लोगों को मारा।...उनका धर्म देखकर नहीं मारा बल्कि उनका कर्म देखकर मारा है।' रक्षा मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए मजबूत इरादों और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article