देश

'15 अगस्त को मिली कटी-फटी आजादी...', विजयवर्गीय बोले- एक दिन इस्लामाबाद में फहराएंगे तिरंगा

Independence Day 2025: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 15 अगस्त 1947 को देश को मिली आजादी को 'कटी-फटी' करार दिया और कहा कि एक न एक दिन ऐसा आएगा जब इस्लामाबाद में भी तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हालात ये हैं कि ड्रोन और मिसाइल हमलों का जवाब भी इस तरह दिया जाता है कि हमारे सैनिकों को खरोंच तक नहीं आती।

Image

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (फोटो साभार: @KailashOnline)

Photo : Twitter

Independence Day 2025: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 15 अगस्त 1947 को देश को मिली आजादी को 'कटी-फटी' करार दिया और कहा कि एक न एक दिन ऐसा आएगा जब इस्लामाबाद में भी तिरंगा झंडा फहराया जाएगा और अखंड भारत का सपना पूरा होगा।भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता ने कथित तौर पर स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले इंदौर में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में यह बात कही, जिसका एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर साझा किया जाने लगा।

विजयवर्गीय ने क्या कुछ कहा?

कथित वीडियो में विजयवर्गीय कहते हैं कि गलत नीतियों के कारण भारत माता के दो टुकड़े हुए थे। जिस आजादी के लिए भगत सिंह ने फांसी के फंदे को पहना था, वह आजादी हमें 15 अगस्त को नहीं मिली थी। हमें कटी-फटी आजादी मिली थी। उन्होंने कहा, "हम अखंड भारत की कल्पना करते हैं। कभी न कभी वह दिन आएगा कि हम इस्लामाबाद में भी झंडा फहराएंगे और अखंड भारत के सपने को पूरा करेंगे।"

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किए गए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के आतंक को कुचल दिया। उन्होंने कहा, "आज हालात ये हैं कि ड्रोन और मिसाइल हमलों का जवाब भी इस तरह दिया जाता है कि हमारे सैनिकों को खरोंच तक नहीं आती।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article