देश

LoC पर सुरंग बना कश्मीर में घुसना चाह रहे थे पाकिस्तानी आतंकी, सेना ने भेज दिया '72 हूरों' के पास

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 30, 2023, 04:13 PM IST

मारे गए इन आतंकियों के पास से दो AK-47 राइफल, चार एके मैगजीन, 90 कारतूस, पाकिस्तान निर्मित एक पिस्तौल, एक बैग और 2,100 रुपये पाकिस्तानी मुद्रा बरामद की गई है।

Image

एलओसी के पास मारे गए तो आतंकी (फोटो- PTI&ANI)

कश्मीर में सीमा पार से आने वाले आतंकियों को एक बार फिर सेना ने ढेर कर दिया है। पाकिस्तान के ये आतंकी सीमा पार कर भारत में घुसना चाह रहे थे। इसके लिए इस बार इन्होंने सुरंग का सहारा लिया था, लेकिन सीमा पर मुस्तैद भारतीय सेना ने केवल उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया, बल्कि उन्हें मारकर भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं।

दो आतंकी मारे गए

दरअसल सेना को जानकारी मिली कि पाकिस्तान की ओर से आतंकी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के पास सीमा पार करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद सेना और पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चला दिया। जिसके बाद जब आतंकियों पर जवानों की नजर पड़ी तो उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, इसपर आतंकियों ने गोली चला दी। आतंकियों की ओर से हुई फायरिंग का जवाब सेना की ओर से दिया गया। सेना के साथ हुए इस एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए।

अभियान जारी

ये आतंकी उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर के कुमकाडी इलाके से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। जिसमें से दो मारे गए हैं, सेना को आशंका है कि और आतंकी इनके साथ छिपे हो सकते हैं। इसलिए तलाशी अभियान जारी है। सेना की ओर से कहा गया- "कुपवाड़ा पुलिस द्वारा दिए गए एक खुफिया इनपुट के आधार पर, माचल सेक्टर के कुमकाडी इलाके में सेना और पुलिस द्वारा किए गए एक संयुक्त अभियान में, घुसपैठ करने वाले 2 आतंकवादी अब तक मारे गए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है।"

मिले हथियार

मारे गए इन आतंकियों के पास से दो AK-47 राइफल, चार एके मैगजीन, 90 कारतूस, पाकिस्तान निर्मित एक पिस्तौल, एक बैग और 2,100 रुपये पाकिस्तानी मुद्रा बरामद की गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article