देश

बेंगलुरु में फिर रोड रेज की घटना, वायुसेना के विंग कमांडर पर हमला, पत्नी के साथ बदसलूकी

बेंगलुरु में बीते दिनों लगातार रोड रेज के मामले बढ़ रहे हैं। रोड रेज के नाम पर आए दिन उत्तर भारतीयों पर इस तरह के हमले पहले भी सामने आए हैं।

Image

विंग कमांडर पर हमला

IAF Wing Commander Attacked in Road Rage: बेंगलुरु में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर और उनकी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर के साथ खुलेआम मारपीट की गई। दोनों अधिकारी डीआरडीओ (DRDO) कॉलोनी, सीवी रमण नगर से एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे तभी इनके साथ ये वारदात हुई। विंग कमांडर बोस ने एक वीडियो शेयर कर पूरी घटना की जानकारी दी। हालांकि इस घटना को सोशियल मीडिया पर पोस्ट करने वाले विंग कमांडर ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, अब उनकी पत्नी मधुमिता, जो खुद भी सेना की अधिकारी हैं, उन्होने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

लगातार रोड रेज के मामले बढ़ रहे

बेंगलुरु में बीते दिनों लगातार रोड रेज के मामले बढ़ रहे हैं। रोड रेज के नाम पर आए दिन उत्तर भारतीयों पर इस तरह के हमले पहले भी सामने आए हैं। सड़क विवाद के बाद डीआरडीओ कॉलोनी निवासी के साथ मारपीट हुई है। शहर के सीवी रमण नगर स्थित डीआरडीओ कॉलोनी में रहने वाले विंग कमांडर आदित्य बोस ने कहा कि उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और उनकी पत्नी के साथ भी बदसलूकी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।

आरोपियों ने किया हमला

विंग कमांडर बोस ने कहा कि एक महिला आरोपी ने उन पर शारीरिक रूप से हमला किया और फिर उनकी पत्नी को भी अपशब्द कहे। हालांकि, सीवी रमण नगर पुलिस के अनुसार अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि वे वीडियो की पुष्टि कर रहे हैं और यदि शिकायत मिलती है तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर से बेंगलुरु में सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ते टकरावों को लेकर चिंता बढ़ा रही है।

वीडियो में विंग कमांडर बोस ने कहा कि मैं एयरपोर्ट जा रहा था तभी कुछ बाइक वाले पीछा करते हुए आए और बोलने लोग कि तुम डीआरडीओ के लोग हो। ये लोग कन्नड़ भाषा में बात कर रहे थे। मैं कार से बाहर आया तो उन्होने मेरी कार पर पत्थर से हमला किया जो मुझे भी लगा। स्थानीय लोग बस देख रहे थे। यह शहर के बीचोंबीच हुआ। मैं जल्दी ही डैशकेम विडियो भी जारी करूंगा।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प