देश

'4 से 5 F16 मार गिराए, PAK के रडार सिस्टम भी हुए थे तबाह', ऑपरेशन सिंदूर पर वायु सेना चीफ का बड़ा खुलासा

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने शुक्रवार को आयोजित "विंग्स ऑफ वैलर" पुस्तक विमोचन समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पाकिस्तान के साथ हुए सैन्य संघर्ष का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया में दो युद्ध चल रहे हैं, जिनके खत्म होने पर चर्चा नहीं हो रही है, लेकिन भारतीय सेना की कार्रवाई ने दुश्मन देश को बातचीत के लिए मजबूर कर दिया।

Image

भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने शुक्रवार को वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।(फोटो सोर्स: ANI)

भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने शुक्रवार (3 अक्टूबर) को वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने पाकिस्तान के साथ हुए सैन्य संघर्ष की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी रडार, कमांड और नियंत्रण केंद्रों को नष्ट कर दिया। वहीं, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने 4 से 5 अमेरिकी लड़ाकू विमान F16 और चीनी लड़ाकू विमान J-17 मार गिराए गए।

पाक के तीन अलग-अलग स्टेशन हुए तबाह: IAF

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के कम से कम चार स्थानों पर रडार, दो स्थानों पर कमांड और नियंत्रण केंद्र, दो स्थानों पर रनवे क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा तीन अलग-अलग स्टेशनों में उनके तीन हैंगर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हमारे पास एक सी-130 श्रेणी के विमान के संकेत हैं।

उन्होंने कहा कि दुनिया में इस वक्त 2 युद्ध चल रहे है जिसके थमने पर चर्चा नहीं हो रही, लेकिन हमारी सेना की कार्रवाई ने दुश्मन देश को बातचीत के लिए मजबूर कर दिया।

'भारतीय वायु सेना को मिले थे 9 में से 2 टारगेट'

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनका यह ऑफिशियल प्रेस कॉन्फ्रेंस था। एयर फोर्स चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर इस साल का हाई लाइट है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद 9 में से 2 टारगेट भारतीय वायुसेना को मिले थे। पहली लड़ाई क्लीयर ऑब्जेक्टिव के साथ शुरू किया।

उन्होंने लगभग 100 घंटे के संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी मिसाइलों या ड्रोनों को सफलतापूर्वक खदेड़ने या मार गिराने के लिए देश की वायु रक्षा प्रणालियों की भी प्रशंसा की।

S400 ने किया कमाल: वायु सेना मार्शल

उनहोंने कहा आगे कि 4 दिन के इस कॉन्फ्लिक्ट में हमारे एयर डिफेंस सिस्टम सबसे महत्वपूर्ण रहा। सेना के सभी तीनों इकाई ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। दुश्मन को किसी तरह की फ़्रीडम नहीं दी। लॉंग रेंज एयर डिफेंस सिस्टम ने 300 किलोमीटर की सबसे सबसे लंबी किल का रिकॉर्ड है। उन्होंने आगे कहा कि एस400 एक अच्छी हथियार प्रणाली साबित हुई है।

वहीं, पाकिस्तान के दावों पर टिप्पणी करते हुए एयर मार्शल ने कहा कि उनका जो नैरेटिव है, मनोहर कहानियां है, चलनी दो। अगर पाकिस्तान को लगता है कि उसने 15 भारतीय विमान गिरा दिए हैं, तो उसे सोचने दीजिए।

वहीं, उन्होंने आत्मनिर्भर भारत' बनने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि हमें किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article