देश

पूर्व से पश्चिम होगी भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2, जयराम रमेश बोले- कांग्रेस कर रही है विचार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 26, 2023, 07:24 PM IST

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2 पर विचार कर रही है। हालांकि इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया। कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की 'तपस्या' को आगे बढ़ाने का आह्वान किया था।

Image

जल्द शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2

Photo : PTI

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के बाद पार्टी अब पूर्व से पश्चिम यात्रा पर विचार कर रही है। कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह और ऊर्जा है। उन्होंने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से भी लगता है कि इसकी जरुरत है लेकिन पूर्व-पश्चिम यात्रा का प्रारूप दक्षिण-से-उत्तर भारत जोड़ो यात्रा के प्रारूप से भिन्न हो सकता है। राहुल गांधी ने जनवरी में कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व किया था। भारत जोड़ो यात्रा की 'तपस्या' को आगे बढ़ाने का आह्वान किया था।

भारत जोड़ो यात्रा से थोड़ा अलग

जयराम रमेश ने जोर देकर कहा कि एक पूर्व से पश्चिम यात्रा होगी। अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से गुजरात के पोरबंदर तक की यात्रा पर विचार किया जा रहा था, लेकिन इसका स्वरूप भारत जोड़ो यात्रा से थोड़ा अलग हो सकता है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इतना विस्तृत बुनियादी ढांचा न हो जो भारत जोड़ो यात्रा के लिए जुटाया गया था और इसमें कम यात्री हों। यह रेखांकित करते हुए कि इस मार्ग पर जंगल और नदियां हैं कांग्रेस नेता ने कहा कि यह एक मल्टी-मॉडल यात्रा होगी, लेकिन यह एक पदयात्रा होगी।

राज्य चुनावों के बीच यात्रा संभव

नई यात्रा के बारे में अधिक जानकारी शेयर करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा को अप्रैल और नवंबर में आगामी राज्य चुनावों के कारण जून से पहले या नवंबर से पहले शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यात्रा भारत जोड़ो यात्रा की तुलना में कम अवधि की होगी और इस बारे में फैसला अगले कुछ हफ्तों में लिया जाएगा।

कांग्रेस के महाधिवेशन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी को भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से की गई 'तपस्या' को आगे बढ़ाने के लिए एक नई योजना तैयार करनी चाहिए और वह इस तरह की एक और पहल का संकेत देते हुए पूरे देश के साथ इसमें भाग लेंगे।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article