देश

नक्सलवादी-माओवादी आतंक को खत्म करने की ओर अग्रसर है भारत, छत्तीसगढ़ में बोले PM मोदी

पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में माओवादी और नक्सली आतंक खत्म होने वाला है। पीएम नवा रायगढ़ में छत्तीसगढ़ की विधानसभा की नई इमारत का उद्घाटन करने के बाद वहां लोगों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस प्रदेश ने नई ऊंचाई हासिल की है और आगे भी यह तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। तस्वीर-PTI

Narendra Modi: छत्तीसगढ़ गठन के मौके पर राज्य के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि इस प्रदेश ने नई ऊंचाई हासिल की है और आगे भी यह तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में माओवादी और नक्सली आतंक खत्म होने वाला है। पीएम नवा रायगढ़ में छत्तीसगढ़ की विधानसभा की नई इमारत का उद्घाटन करने के बाद वहां लोगों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

पीएम ने छत्तीसगढ़ में बीताए अपने समय को याद किया

इस मौके पर अपने युवा कार्यकर्ता के दिनों को याद करते हुए पीएम ने कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ में काफी समय बिताया था, और कहा कि उन्होंने 'छत्तीसगढ़ के परिवर्तन के हर क्षण को देखा है।' उन्होंने कहा, 'आज का दिन छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा की एक स्वर्णिम शुरुआत है, और मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से यह बहुत हर्ष का दिन है, एक महत्वपूर्ण दिन है। पिछले कई दशकों से मेरा इस धरती से गहरा व्यक्तिगत संबंध रहा है। एक कार्यकर्ता के रूप में मैंने छत्तीसगढ़ में बहुत समय बिताया है। इस भूमि के लोगों ने, इस भूमि ने, मेरे जीवन को आकार देने में बहुत बड़ा आशीर्वाद दिया है। छ

1 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आया छत्तीसगढ़

रजत जयंती समारोह के अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य की नई विधानसभा भवन का उद्घाटन किया और साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया, जिनके कार्यकाल में 1 नवंबर 2000 को यह राज्य बना था। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, 'मैं छत्तीसगढ़ के परिवर्तन के हर पल का साक्षी रहा हूं। और आज, जब छत्तीसगढ़ अपनी 25 वर्ष की यात्रा के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंचा है, तो मुझे इस पल का सहभागी बनने का अवसर भी मिला है। इस रजत जयंती समारोह पर, मुझे राज्य की जनता के लिए इस नई विधानसभा का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की जनता और राज्य सरकार को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।'

दुनिया में संकट के समय आज भारत आगे आता है-पीएम

नवा रायपुर में ब्रह्माकुमारीज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्यों के विकास के माध्यम से देश का विकास हमारा मंत्र है। भारत किसी भी वैश्विक संकट के दौरान हमेशा पहले प्रतिक्रिया देने वालों के रूप में आगे आया है। पीएम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘वैश्विक शांति के मिशन में जितनी अहमियत विचारों की होती है उतनी ही बड़ी भूमिका व्यावहारिक नीतियों और प्रयासों की भी होती है। भारत इस दिशा में आज अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास कर रहा है। आज पूरी दुनिया में कहीं भी कोई भी संकट आता है, कोई आपदा आती है तो भारत एक भरोसेमंद साथी के तौर पर मदद के लिए आगे आता है और तुरंत पहुंचता है।’
Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article