देश

BRICS: ब्रिक्स सम्मेलन से इतर भारत की कूटनीति: पुतिन-जिनपिंग समेत 15 वैश्विक नेताओं से PM Modi करेंगे द्विपक्षीय बैठक, देखिए शेड्यूल

BRICS 2026: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ पीएम मोदी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। कुछ वैश्विक नेताओं के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बैठक करेंगी।

Image

ब्रिक्स से इतर पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता (AI Photo)

BRICS 2026: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान राजधानी नई दिल्ली में कूटनीतिक गतिविधियों का केंद्र भारत मंडपम, हैदराबाद हाउस और राष्ट्रपति भवन रहने वाला है। 11 सितंबर से 13 सितंबर 2026 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विश्व के प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों, प्रधानमंत्रियों और संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के साथ उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

द्विपक्षीय बैठकों का यह विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है:

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 (भारत मंडपम)

शिखर सम्मेलन के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में तीन प्रमुख वैश्विक नेताओं के साथ बैठक करेंगे:

  • दोपहर 3:30 बजे: रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक।
  • शाम 6:15 बजे: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान के साथ मुलाकात।
  • शाम 6:45 बजे: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ द्विपक्षीय वार्ता।

शनिवार, 12 सितंबर 2026 (हैदराबाद हाउस, भारत मंडपम एवं राष्ट्रपति भवन)

शनिवार को कूटनीतिक बैठकों का दायरा और व्यापक रहेगा, जहां हैदराबाद हाउस और भारत मंडपम में प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू की बैठकें तय हैं:

  • सुबह 10:00 बजे: इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ पीएम मोदी की बैठक (हैदराबाद हाउस)।
  • सुबह 10:30 बजे: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ चर्चा (हैदराबाद हाउस)।
  • सुबह 11:00 बजे: अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के साथ बैठक (हैदराबाद हाउस)।
  • सुबह 11:30 बजे: वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग के साथ पीएम मोदी की वार्ता (हैदराबाद हाउस)।
  • सुबह 11:30 बजे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान के साथ मुलाकात (राष्ट्रपति भवन)।
  • शाम 5:45 बजे: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बेहद महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक (भारत मंडपम)।

रविवार, 13 सितंबर 2026 (भारत मंडपम)

शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीका, मध्य एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के नेताओं के साथ मैराथन द्विपक्षीय बैठकें करेंगे:

  • दोपहर 2:30 बजे: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव के साथ बैठक।
  • दोपहर 3:00 बजे: फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के साथ मुलाकात।
  • दोपहर 3:30 बजे: मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी के साथ चर्चा।
  • शाम 4:10 बजे: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति माटामेला सिरिल रामाफोसा के साथ वार्ता।
  • शाम 4:40 बजे: बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरास्ते नदाइशिशिये के साथ बैठक।
  • शाम 5:10 बजे: नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति सेनेटर कासिम शेट्टिमा के साथ मुलाकात।
  • शाम 5:40 बजे: युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो के साथ द्विपक्षीय बैठक।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, इन सभी बैठकों के दौरान मीडिया कवरेज केवल ऑफिशियल फोटो-ऑप तक सीमित रहेगा। इन बैठकों में व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, तकनीक और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े रणनीतिक मुद्दों पर सहमति बनने की उम्मीद है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article