देश

'ना होगी पूछताछ, ना ही हिरासत' नीरव मोदी को लाने के लिए भारत ने ब्रिटेन को क्या दी गारंटी?

हीरा कारोबारी और भगोड़ा नीरव मोदी को लेकर भारत सरकार ने ब्रिटेन को साफ संदेश दिया है कि अगर उसे भारत भेजा गया, तो उस पर सिर्फ कोर्ट में मुकदमा चलेगा, किसी एजेंसी द्वारा पूछताछ नहीं की जाएगी। भारत सरकार ने इस बारे में लंदन सरकार और वेस्टमिंस्टर कोर्ट को लेटर ऑफ अश्योरेंस यानी लिखित गारंटी भेजी है।

Image

अगर उसे भारत भेजा गया, तो उस पर सिर्फ कोर्ट में मुकदमा चलेगा: भारत सरकार।(फोटो सोर्स: एएनआई)

Photo : ANI

हीरा कारोबारी और भगोड़ा नीरव मोदी को लेकर भारत सरकार ने ब्रिटेन को साफ संदेश दिया है कि अगर उसे भारत भेजा गया, तो उस पर सिर्फ कोर्ट में मुकदमा चलेगा, किसी एजेंसी द्वारा पूछताछ नहीं की जाएगी।

भारत सरकार ने इस बारे में लंदन सरकार और वेस्टमिंस्टर कोर्ट को लेटर ऑफ अश्योरेंस यानी लिखित गारंटी भेजी है। इसमें साफ कहा गया है कि नीरव मोदी पर वही केस चलेंगे जो पहले से दर्ज हैं यानी धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले।

भारत गया तो जेल में टॉर्चर झेलना पड़ेगा: नीरव मोदी

सरकार की ओर से यह गारंटी सीबीआई, ईडी, एसएफआईओ, कस्टम्स और इनकम टैक्स — इन पांच बड़ी एजेंसियों ने मिलकर दी है।

दरअसल, नीरव मोदी ने लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में अपील की थी। उसका कहना था कि अगर उसे भारत भेजा गया तो कई एजेंसियां उससे पूछताछ करेंगी और जेल में उसे टॉर्चर झेलना पड़ेगा। इस पर भारत ने साफ जवाब दिया कि ऐसा कुछ नहीं होगा उसे सिर्फ कोर्ट ट्रायल फेस करना होगा और किसी एजेंसी की पूछताछ नहीं होगी।

भारत ने अपने पत्र में नीरव मोदी की सुरक्षा और रहने की जगह का भी ज़िक्र किया है। सरकार ने बताया है कि उसे मुंबई की आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा। यह वही बैरक है जहां हाई-प्रोफाइल कैदियों को रखा जाता है और यहाँ यूरोपीय मानकों के मुताबिक सभी जरूरी सुविधाएँ मौजूद हैं।

अधिकारियों को उम्मीद है कि भारत के इस भरोसे के बाद नीरव मोदी की अपील खारिज कर दी जाएगी। 23 नवंबर को लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है, और संभावना है कि उसी दिन नीरव मोदी की दलीलें खारिज हो जाएंगी।

क्या है नीरव मोदी पर आरोप?

गौरतलब है कि नीरव मोदी पर करीब 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोप है। सीबीआई और ईडी अब तक उसकी हजारों करोड़ की संपत्तियाँ जब्त कर चुकी हैं। भारत सरकार चाहती है कि नीरव मोदी को जल्द से जल्द भारत लाया जाए ताकि उसके खिलाफ ट्रायल शुरू किया जा सके।

कुल मिलाकर, अब भारत ने ब्रिटेन को यह भरोसा देकर नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की राह आसान कर दी है।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article