देश

'मैदान कोई भी हो, हम भारतीय सिर्फ...'; PAK को पटखनी देने वाली टीम इंडिया को अमित शाह ने दी अलग अंदाज में बधाई

Ind Vs Pak Asia Cup Final: भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया की जीत के बाद देशभर में जीत का माहौल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी अमित शाह सहित कई नेताओं ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया को दी बधाई।(फोटो सोर्स: AP)

Photo : AP

Ind Vs Pak Asia Cup Final: एशिया कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त दी। सूर्या की यंग ब्रिगेड ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को तीन बार पटखनी दी। टीम इंडिया की जीत पर देश में जश्न का माहौल है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए एक पोस्ट लिखा। अमित शाह ने लिखा, "एक अद्भुत जीत। हमारे लड़कों की जबरदस्त ऊर्जा ने प्रतिद्वंद्वियों को एक बार फिर धूल चटा दी। भारत को जीतना तय है, चाहे कोई भी मैदान हो।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, 'एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने पर टीम इंडिया को मेरी हार्दिक बधाई. टीम ने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा, जिससे खेल में उनका दबदबा कायम रहा। मैं कामना करती हूं कि टीम इंडिया भविष्य में भी इसी तरह अपना परचम लहराए।'

खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर...

पीएम मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को जीत की बधाई देते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, 'खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर... नतीजा वही, भारत जीत गया! हमारे क्रिकेटरों को जीत की बधाई।'

'भारत का विजय तिलक'

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए इस जीत को ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, भारत का विजय तिलक, आज भारतीय क्रिकेट टीम ने सिर्फ एशिया कप फाइनल नहीं, बल्कि हर भारतीय का दिल जीत लिया. तिलक वर्मा और कुलदीप यादव के जबरदस्त प्रदर्शन ने इस विजय को ऐतिहासिक बना दिया।

बता दें कि टीम इंडिया ने 9वीं बार एशिया कप का खिताब जीतने में कामयाब हुई है। इससे पहले भारत ने 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018, 2023 में यह ट्रॉफी जीता था।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article