देश

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर पर दर्शनार्थियों की बढ़ती भीड़, यात्री विश्राम केंद्र और टेंट सिटी तैयार

राम जी की नगरी अयोध्या में यात्री सुविधा केंद्र अयोध्या नगर निगम और जिला प्रशासन की देखरेख में मनाया जा रहा है जिनमें से कुछ बनकर तैयार हो चुके हैं।

Image

अयोध्या में यात्री विश्राम केंद्र और टेंट सिटी तैयार

अयोध्या राम जन्मभूमि, मंदिर पर दर्शनार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए और जाड़े को देखते हुए, अयोध्या आने वाले दर्शनार्थियों के, रात्रि विश्राम के लिए, अयोध्या की कई जगहों पर, ठहरने के उचित इंतजामत किए गए हैं। इसके साथ-साथ प्रयागराज में महाकुंभ में आने वाले लोग जो महाकुंभ संगम स्नान करने के बाद अयोध्या दर्शन करने आएंगे उनके लिए भी जगह पर यात्री विश्राम कक्ष बनाया जा रहा है

अयोध्या के मंडल आयुक्त गौरव दयाल ने बताया कि राम जन्मभूमि मंदिर पर दर्शन करने आए दर्शनार्थियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है, जो भी अच्छी व्यवस्थाएं हैं वह की जा रही, यातायात सुरक्षा व पुलिस सुरक्षा, संबंधित सभी नियमों के पालन किया जा रहे हैं, यात्रियों की भारी भीड़ देखते हुए अयोध्या में कई जगहों पर यात्री विश्राम, टेंट सिटी भी बनाई जा रही है।

अयोध्या में टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है

अयोध्या में प्रयागराज में लगे महाकुंभ दर्शनार्थ जो प्रयागराज के बाद अयोध्या भी आ सकते हैं राम मंदिर दर्शन करने, उनको देखते हुए जगह उनके ठहरने के प्रबंध किए जा रहे हैं वह अयोध्या में टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!