देश

पहली बार हुआ ऐसा...भाई और बहन की जोड़ी संभाल रही भारतीय नौसेना में दो युद्धपोतों की कमान

कमांडर प्रेरणा देवस्थली पिछले साल भारतीय नौसेना में युद्धपोत की कमान सौंपने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं। वह वर्तमान में फास्ट अटैक क्राफ्ट आईएनएस ट्रिंकट (INS Trinkat) की कमान संभाल रही हैं।

Image

भाई-बहन की जोड़ी संभाल रही युद्धपोतों की कमान

Photo : ANI

Sister And Brother Duo Commands Warships: भारतीय नौसेना में पहली बार भाई और बहन की जोड़ी नौसेना के दो अलग-अलग युद्धपोतों की कमान संभाल रही हैं। कमांडर प्रेरणा देवस्थली और कमांडर ईशान देवस्थली की भाई-बहन की जोड़ी एक ही समय में दो अलग-अलग युद्धपोतों की कमान संभाल रही है।

INS ट्रिंकट और INS विभूति की कमान

कमांडर प्रेरणा देवस्थली पिछले साल भारतीय नौसेना में युद्धपोत की कमान सौंपने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं। वह वर्तमान में फास्ट अटैक क्राफ्ट आईएनएस ट्रिंकट (INS Trinkat) की कमान संभाल रही हैं। उनके भाई कमांडर ईशान देवस्थली को अब आईएनएस विभूति (INS Vibhuti) की कमान सौंपी गई है जो भारतीय नौसेना का वीर श्रेणी का मिसाइल पोत है। विभूति जहाज अरब सागर में गोवा के तट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिए गए स्टीम पास्ट का हिस्सा था। दोनों भाई-बहन की जोड़ी पश्चिमी कमान के तहत अपने युद्धपोतों की कमान संभाल रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 नवंबर को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी के साथ विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का दौरा किया और भारतीय नौसेना द्वारा एक परिचालन प्रदर्शन देखा था। अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं और रणनीतिक पहुंच की सराहना की थी।

उन्होंने कहा, भारतीय नौसेना की यूनिट अपनी क्षमताओं और रणनीतिक प्रभाव को दिखाते हुए विशाल क्षेत्रों में लंबी अवधि के लिए तैनात हैं। आपके सकारात्मक, सक्रिय और त्वरित कार्यों ने समुद्र में अनगिनत लोगों की जान बचाई है। यह मेरे लिए एक विशेष क्षण था जब बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने फोन करके इस साल की शुरुआत में अपहृत जहाज से बुल्गेरियाई चालक दल को बचाने के लिए आभार व्यक्त किया था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article