देश

Weather Update: दिल्ली-राजस्थान समेत 28 राज्यों में बारिश, यूपी-बिहार में Heatwave; जानें मानसून को लेकर IMD का ताजा अपडेट

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jun 18, 2023, 07:34 AM IST

IMD Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान (Weather Forecast) के अनुसार, दिल्ली-NCR के इलाकों में आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

Image

आज का मौसम

Photo : BCCL

IMD Weather Forecast: अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) ने देश के मौसम (Mausam) को पूरी तरह बदल दिया है। भले ही यह तूफान अब धीमा पड़ चुका हो, लेकिन इसके असर से कई राज्यों में मानसून (Monsoon) से पहले बारिश (Rainfall) शुरू हो गई है। राजस्थान (Rajasthan Weather update) में तो भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति है और रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली-NCR (Delhi Weather update) में भी बारिशी गतिविधियों के कारण तापमान (Temperature) में कमी आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान (Weather Forecast) के अनुसार, दिल्ली-NCR के इलाकों में आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

आईएमडी के मुताबिक, कई राज्यों में मानसून सक्रिय हो चुका है और दक्षिण प्रायद्वीपीय और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में परिस्थितियां मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राजस्थान के साथ-साथ असम में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। यहां अलर्ट जारी किया गया है। बता दें, असम में हो रही भारी बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ चुका है यहां बाढ़ जैसी स्थिति है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तो वहीं गुजरात, केरल, तमिलनाडु, कराईकल में भी बारिश के लिए मौसम अनुकूल है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जारी किया है।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी गिरेंगी बौछारें

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार, महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर आज तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू की संभावना जताई है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें