देश

IMD Rain Alert: हिमाचल में गुरुवार तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 360 सड़कें बंद; अबतक 116 लोगों की हुई मौत

Himachal Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने सोमवार से गुरुवार तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र (SEOC) के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-305 का हिस्सा ऑट-सैंज रोड समेत 360 सड़कें बंद हैं। राज्य में 20 जून को मॉनसून ने दस्तक दी थी और अब तक राज्य में 1,989 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Image

हिमाचल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट (फाइल फोटो)

Himachal Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने सोमवार से गुरुवार तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रही और शनिवार रात से कांगड़ा में 68.4 मिमी बारिश हुई। इसके बाद मुरारी देवी में 52.6 मिमी, पालमपुर में 52 मिमी, सराहन में 25 मिमी, धर्मशाला में 23.2 मिमी, जुब्बारहट्टी में 17 मिमी, बाजुरा में 16 मिमी, पंडोह में 11.5 मिमी, कुफरी में 11.2 मिमी, बिलासपुर में 10.4 मिमी और कसौली में 10 मिमी बारिश हुई।

हिमाचल की 360 सड़कें बंद

राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र (SEOC) के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-305 का हिस्सा ऑट-सैंज रोड समेत 360 सड़कें बंद हैं। इनमें 212 सड़कें मंडी और 92 कुल्लू जिले में हैं। इस वर्ष मानसून ऋतु में अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 116 लोगों की मौत हुई है और 37 लोग लापता हैं। इसके अलावा, 132 पावर ट्रांसफार्मर और 520 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

अबतक 1,989 करोड़ का हुआ नुकसान

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, राज्य में 20 जून को मॉनसून ने दस्तक दी थी और अब तक राज्य में 1,989 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान अचानक आई बाढ़ की 58 घटना, बादल फटने की 30 घटनाएं और भूस्खलन की 54 मामले दर्ज किए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, एक जून से 10 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश में 507.3 मिमी वर्षा हुई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article