देश

Gujarat: बीच समुद्र यूं शाही अंदाज में नजर आया शेर, याद आई Narnia...देखिए हैरतअंगेज तस्वीर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 1, 2023, 01:00 PM IST

इस अविश्विनीय नजारे ने फिल्म "द क्रॉनिकल्स ऑफ नार्निया: द लायन, द विच एंड द वार्डरोब" की याद दिला दिया, जिसमें राजसी शेर असलान, आखिरी दृश्य में समुद्र के सामने खड़ा था।

Image

गुजरात में बीच समुद्र नजर आया राजसी शेर

Lion On Gujarat Shore: हाल ही में गुजरात के तट पर एक शानदार नजारा सामने आया जिसने प्रकृति और पशु प्रेमियों का दिल जीत लिया। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी परवीन कासवान ने एक पोस्ट साझा की जिसमें गुजरात के एक तट पर एक राजसी शेर खड़ा है, जो अरब सागर की शानदार लहरों का मजा ले रहा है। इस अविश्विनीय नजारे ने फिल्म "द क्रॉनिकल्स ऑफ नार्निया: द लायन, द विच एंड द वार्डरोब" की याद दिला दिया, जिसमें राजसी शेर असलान, आखिरी दृश्य में समुद्र के सामने खड़ा था।

कासवान ने अपने कैप्शन में लिखा, "जब #Narnia असल में सामने दिख गया। एक शेर गुजरात तट पर अरब सागर के ज्वार का मजा लेते हुए कैद किया गया। सौजन्य: सीसीएफ, जूनागढ़।" विशाल समुद्र की पृष्ठभूमि में इस शानदार जानवर की जुगलबंदी प्राकृतिक दुनिया की लुभावनी सुंदरता का सबूत है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस तस्वीर को हाथोंहाथ लिया जिसके बाद कासवान ने मोहन राम और अन्य द्वारा लिखित 'Living on the sea-coast: ranging and habitat distribution of Asiatic lions' शीर्षक से एक वैज्ञानिक पेपर भी साझा किया, जिससे पर्यावरण और निवास स्थान की जानकारी दी गई है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article