देश

'...सोनम को फांसी पर चढ़ा दो', राजा के परिवार से भाई गोविंद ने मांगी माफी; कहा- हमने तोड़ दिए बहन से सभी संबंध

Indore Murder Mystery: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम के साथ उसके परिजनों ने सभी संबंध समाप्त कर दिए। साथ ही भाई गोविंद ने मीडिया के सामने आकर साफ कर दिया कि अगर सोनम दोषी है तो उसे फांसी पर चढ़ा देना चाहिए।

Image

राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री

Indore Murder Mystery: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम के साथ उसके परिजनों ने सभी संबंध समाप्त कर दिए। साथ ही भाई गोविंद ने मीडिया के सामने आकर साफ कर दिया कि अगर सोनम दोषी है तो उसे फांसी पर चढ़ा देना चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

सोनम पर कथित तौर पर पति राजा रघुवंशी की हत्या कराने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि मेघालय में हनीमून मनाने गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की साजिशन हत्या में उनकी पत्नी सोनम कथित रूप से शामिल थी जिसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) की मदद से वहां भाड़े के तीन हत्यारे बुलाए थे।

अगर सोनम दोषी है तो उसे फांसी...

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सोनम के भाई गोविंद ने कहा कि अगर सोनम दोषी है तो उसे सीधे फांसी पर चढ़ा देना चाहिए... उन्होंने कहा कि अब तक मिले सबूतों के अनुसार मुझे 100 फीसद यकीन है कि यह हत्या उसी ने की है। इस मामले में सभी आरोपी राज कुशवाहा से जुड़े हुए हैं। हमने सोनम रघुवंशी से अपने संबंध तोड़ लिए हैं। मैं राजा के परिवार से माफी मांगता हूं...

भाई गोविंद ने कहा कि मैं परिवार से माफी तो मांग ली है, लेकिन इस परिवार ने एक बेटा खोया है... मैं अब इस परिवार का हिस्सा हूं... राजा मेरा बहुत प्रिय था। इससे पहले गोविंद ने राजा रघुवंशी के परिजनों से मुलाकात की थी और मां से लिपटकर रोए थे।

सोनम ने किया था सरेंडर

शुरुआत में तो मामला राजा-सोनम के लापता होने से जुड़ा था, लेकिन उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सोनम ने पुलिस के सामने देर रात सरेंडर किया जिसके बाद परत-दर-परत मामला खुला और कई लोगों की गिरफ्तारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि कुशवाहा समेत चार आरोपियों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article