देश

IAS Pooja Khedkar: ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर के खिलाफ कार्रवाई, पुणे पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया केस

Manorama Khedkar: IAS पूजा खेडकर की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। उनकी मां का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कथित तौर पर पुणे के किसान को पिस्तौल का डर दिखाकर जमीन बेचने के लिए मजबूर करने का प्रयास करती दिख रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने पर पुणे पुलिस ने उनकी मां मनोरमा खेडकर के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Image

IAS पूजा खेडकर की बढ़ी मुश्किलें, मां के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर के खिलाफ कार्रवाई
  • पुणे पुलिस ने कई धाराओं में मनोरमा खेडकर के खिलाफ दर्ज किया केस
  • किसानों ने IAS पूजा दिलीप खेडकर की मां के खिलाफ दिया बयान

IAS Pooja Khedkar: आईएएस-प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पूजा दिलीप खेडकर की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। उनकी मां का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कथित तौर पर पुणे के किसान को पिस्तौल का डर दिखाकर जमीन बेचने के लिए मजबूर करने का प्रयास करती दिख रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी मां के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, पुणे ग्रामीण पुलिस ने मनोरमा खेडकर के वायरल पिस्तौल वाले वीडियो के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

हाल ही में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी की मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमीन विवाद को लेकर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक किसान को पिस्तौल से धमकाती नजर आ रही हैं। अब इस मामले में पुणे ग्रामीण पुलिस, पौड़ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धारा 323, 504, 506, 143, 144, 147, 148 और 149 के साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

किसानों ने मनोरमा खेडकर के खिलाफ दिया बयान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 5 जून 2023 को पुणे जिले के मुलशी तहसील के धाड़वाली गांव में हुई थी। शुक्रवार को मनोरमा से विवाद करने वाले किसानों ने पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और बाद में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पौड़ पुलिस स्टेशन गए। हालांकि, घटना के समय मनोरमा के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। वरिष्ठ पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, किसानों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर मनोरमा खेडकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!