देश

पहले नॉर्थ ईस्ट में होती थी हिंसा, अब है शांति- विकास कार्यों को गिना अमित शाह ने पिछली सरकारों को घेरा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 18, 2022, 05:23 PM IST

मेघालय के शिलांग में पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने पूर्वोतर में बहुत विकास किया है। पहले की सरकारें इलाके में शांति बहाल करने में असफल रहीं थीं। लेकिन अब नॉर्थ ईस्ट शांति की राह पर चल पड़ा है।

मेघालय में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आठ साल पहले नॉर्थ ईस्ट (North East) हिंसा के जाना जाता था, आज विकास की राह पर चल रहा है। शांति की राह पर नॉर्थ ईस्ट निकल पड़ा है।

मोदी सरकार की तारीफ

अमित शाह पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने के लिए मेघालय पहुंचे थे। यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा- "प्रधानमंत्री जी ने इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स को भारत सरकार के स्तर पर लेकर नॉर्थ ईस्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नया शेप देने का काम किया है। इसके कारण न केवल पर्यटन की संभावनाएं बढ़ी हैं, काफी सारे उद्योग, शिक्षा संस्थान आज नॉर्थ ईस्ट में आ चुके हैं।"

कांग्रेस पर बरसे

आगे गृह मंत्री ने पहले की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले नॉर्थ ईस्ट हिंसा के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यहां शांति बहाल है। शाह ने कहा- "8 साल पहले उत्तर-पूर्व बंद, हड़ताल, बम धमाके, गोलीबारी के रूप में जाना जाता था, अब विकास और शांति की ओर चल पड़ा है। 2014 के बाद विद्रोह की घटनाओं में 74% कमी आई है। सुरक्षा बलों पर हमले की घटनाओं में 60% कमी आई है, ये काम मोदी सरकार में हुआ है।"

अब नहीं बचा AFSPA- शाह

अमित शाह ने कहा कि आज, असम का 60 प्रतिशत हिस्सा AFSPA मुक्त है। मणिपुर के 6 जिलों में 15 पुलिस थानों की सीमा अब AFSPA मुक्त है। अरुणाचल प्रदेश में, केवल एक जिला AFSPA में शामिल है। नागालैंड में, इसे 7 जिलों से हटा लिया गया है। त्रिपुरा और मेघालय में, AFSPA पूरी तरह से हटा लिया गया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article