देश

Holi 2025: राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी के कार्यालय पर 'फूलों संग होली' कार्यक्रम का आयोजन

Holi with Flowers in Rajasthan: जयपुर सहित प्रदेश में होली का पर्व, चारों तरफ खुशी का माहौल, जगह- जगह हो रहे फागोत्सव के आयोजन वहीं राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर 'फूलों संग होली' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  1. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
  2. होली पर्व को लेकर रंग- बिरंगे फूलों के साथ चारों तरफ बिखरे खुशी के रंग
  3. डिप्टी सीएम ने प्रदेश के कोने कोने से आई महिलाओं के साथ खेली फूलों वाली होली

Rajasthan Holi with Flowers: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर 'फूलों के संग होली' कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लिया। इस दौरान फाग और होली के गीतों के साथ-साथ श्री राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी और नृत्य का आयोजन किया गया, इस मौके पर महिलाओं ने उपमुख्यमंत्री पर फूल बरसाए तो खुद उपमुख्यमंत्री ने भी सभी पर फूलों की बौछार कर दी।

होली पर फूलों की सुगंध से माहौल खुशनुमा नजर आया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आई सैकड़ो महिलाओं ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को ढेरों बधाइयां दीं। इस दौरान रंग-बिरंगे परिधानों से सजी हुई महिलाएं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के साथ होली खेलते हुए हर दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करने को लालायित नजर आईं।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने मीडिया के सवालों पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष ने जो टास्क कल विधानसभा में रखे थे, वह सब गलत थे। आईफा से रिलेटेड फैक्ट चेक ही नहीं किया और उन्होंने जो मर्जी आई बोल दिया।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 16 मार्च को आईफा पूरे विश्व में टेलीकास्ट होने जा रहा है, जिससे राजस्थान को बड़े स्तर पर ब्रांडिंग मिलेगी। पूरी दुनिया में राजस्थान के पर्यटन पर चर्चा होगी।

Bhanwar Pushpendra
Bhanwar Pushpendraauthor

ख़बर सही, सटीक, विश्लेषणात्मक और निष्पक्ष हो । एक ग़लत ख़बर आप और समाज दोनों के विध्वंस का कारक बन सकती है। जीवन को ख़बर और ख़बर को जीवन की तरह जीता हूँ।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें