देश

गोवा से अहमदाबाद आने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी; एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

गोवा से अहमदाबाद आने वाली एक फ्लाइट को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके चलते सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (SVPIA) पर हड़कंप मच गया। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गोवा से आने वाली फ्लाइट की गुरुवार शाम 7 बजे सुरक्षित लैंडिंग हुई। एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट की जांच की जा रही है।

Image

अहमदाबाद आने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Hoax Bomb Threat: गोवा से अहमदाबाद आने वाली एक फ्लाइट को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके चलते सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (SVPIA) पर हड़कंप मच गया।

एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गोवा से आने वाली फ्लाइट की गुरुवार शाम 7 बजे सुरक्षित लैंडिंग हुई। इसके बाद सीआईएसएफ औऱ सुरक्षा एजेंसियों ने फ्लाइट में मौजूद यात्रियों और उनके सामान की स्क्रीनिंग की। फिलहाल, एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट की जांच की जा रही है।

अहमदाबाद एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि गोवा (GOX) से अहमदाबाद (AMD) आने वाली एक फ्लाइट में सुरक्षा खतरे का एक नोट मिला। विमान की 7:00 बजे सुरक्षित लैंडिंग हुई और प्रोटोकॉल के अनुसार, उसकी जांच की जा रही है। एयरपोर्ट का कामकाज अप्रभावित है।

स्कूलों को बम की धमकी

इससे पहले, अहमदाबाद के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इन धमकियों के बाद स्कूलों में अफरा-तफरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस प्रशासन और बम स्क्वॉड ने स्कूलों का चप्पा-चप्पा खंगाला। अहमदाबाद के जिन स्कूलों को धमकी मिली थी उनमें डीएवी इंटरनेशनल, निर्माण स्कूल, जेम्स एंड जेनेसिस, जेबर स्कूल सहित कई अन्य शामिल थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article