देश

अजमेर दरगाह मामले में हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को मिली सिर कलम करने की धमकी, जारी किया ऑडियो

Vishnu Gupta Received Death Threats: हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद विष्णु गुप्ता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया और मीडिया को जानकारी दी। विष्णु गुप्ता ने धमकी देने वाले का ऑडियो भी जारी किया है।

Image

हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को मिली सिर कलम करने की धमकी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Vishnu Gupta Received Death Threats: हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता जिन्होंने दावा किया है कि अजमेर दरगाह शिव मंदिर के ऊपर बनी है को कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अजमेर दरगाह के संबंध में अजमेर जिला न्यायालय में मामला दायर किया है। हाल ही में, मुझे दो बार जान से मारने की धमकियां मिलीं- एक कनाडा से और दूसरी भारत से...।

दिल्ली के बाराखंभा पुलिस थाने में दर्ज हुआ मामला

धमकी देने वालों ने विष्णु गुप्ता को फोन कर कहा कि तेरा सर कलम कर दिया जाएगा। गर्दन काट दी जाएगी। तुमने अजमेर दरगाह का केस फाइल करके बहुत बड़ी गलती कर दी। इस बीच, हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने मामले की शिकायत दिल्ली के बाराखंभा पुलिस थाने में दर्ज कराई है। इस मामले में विष्णु गुप्ता ने कहा कि हम ऐसे धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हम कानून के तहत काम कर रहे हैं और कोर्ट जाना हमारा अधिकार है। हम कोर्ट के माध्यम से अपने मंदिरों को वापस लेकर रहेंगे और अजमेर दरगाह संकट मोचन महादेव मंदिर था है और रहेगा।

बता दें, अजमेर शरीफ दरगाह पर मंदिर होने के दावे को लेकर उठे विवाद पर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के वंशज और उत्तराधिकारी सैयद नशरूद्दीन चिश्ती ने चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि इस तरह के दावे देशहित में नहीं हैं। चिश्ती ने कहा था कि यह मामला अभी न्यायिक प्रक्रिया में है और हमारी तरफ से वकील इस मामले को देख रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि न्यायालय इस मामले में न्याय करेगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article