देश

Hindi Samachar 6 नवंबर: उप चुनाव नतीजे, BJP को क्षेत्रीय दल नहीं दे पाए झटका, दिल्ली NCR में हटीं GRAP-4 पाबंदियां

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 6, 2022, 08:25 PM IST

Hindi Samachar 6 November, 2022: तंजानिया में रविवार को विमान हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान वहां एक प्लेन झील में क्रैश हुआ। भारत ने जिंबाब्वे को शिकस्त देकर टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया, अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टक्कर, पढ़ें पूरी खबर

Image

आज की प्रमुख और अहम खबरें

Hindi Samachar 6 November:छह राज्यों के 7 विधानसभा सीटों के परिणामों और रूझानों से साफ हो गया है, कि क्षेत्रीय दल भाजपा को झटका नहीं दे पाए हैं। सात सीटों पर भाजपा को 4 सीटों पर जीत मिली है। जबकि क्षेत्रीय दलों के खाते में 3 सीटें गई हैं। खास बात यह है कि इन परिणामों में क्षेत्रीय दल भाजपा से सीट नहीं छीन पाए है।वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने वायु प्रदूषण कम होने के कारण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) 4 प्रतिबंधों को रद्द कर दिया।पढ़ें दिन भर की कुछ और खास खबरें

उप चुनाव: BJP को क्षेत्रीय दल नहीं दे पाए झटका, AAP-कांग्रेस का फीका प्रदर्शन,उद्धव को राहत

छह राज्यों के 7 विधानसभा सीटों के परिणामों और रूझानों से साफ हो गया है, कि क्षेत्रीय दल भाजपा को झटका नहीं दे पाए हैं। सात सीटों पर भाजपा को 4 सीटों पर जीत मिली है। जबकि क्षेत्रीय दलों के खाते में 3 सीटें गई हैं। खास बात यह है कि इन परिणामों में क्षेत्रीय दल भाजपा से सीट नहीं छीन पाए है। भाजपा को इन नतीजों से एक सीट का फायदा मिला है। जबकि कांग्रेस को 2 सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं हरियाणा में आम आदमी पार्टी की जमानत जब्त होने से उसकी उम्मीदों को झटका दिया है। पढ़ें पूरी खबर-

Delhi Air Pollution: दिल्ली NCR में हटीं GRAP-4 वाली पाबंदियां, Smog से मगर अभी भी नहीं 'राहत'

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने वायु प्रदूषण कम होने के कारण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) 4 प्रतिबंधों को रद्द कर दिया। इसने उन डीजल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जो दिल्ली में BS VI नहीं थे। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण कम होने के कारण सीएक्यूएम (CAQM) ने आज एक बैठक में यह निर्णय लिया, मगर GRAP के तीसरे चरण की पाबंदियां जारी रहेंगी। पढ़ें पूरी खबर-

MNS की BJP, Shinde गुट से बढ़ी करीबी: Maharashtra में नए सियासी गठजोड़ में यह होगी तब्दील?

महाराष्ट्र (Maharashtra) में बदलते सियासी समीकरणों के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाले शिवसेना (Shivsena) के गुट के साथ नजदीकी बढ़ती दिख रही है। यह मराठा मतों (Maratha Votes) की अहम भूमिका वाले मुंबई निकाय चुनावों से पहले एक महत्वपूर्ण कारक साबित हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर-

Tanzania में हादसाः लैंडिंग के दौरान झील में प्लेन क्रैश, 3 की मौत; सामने आया VIDEO

तंजानिया में रविवार (छह नवंबर, 2022) को विमान हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान वहां एक प्लेन झील में क्रैश हुआ। घटना के दौरान तीन लोगों की जान चली गई, जबकि खबर लिखे जाने तक 26 लोग रेस्क्यू करा लिए गए। घटना के बाद पानी में डूबे हुए प्लेन का वीडियो भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पढ़ें पूरी खबर-

जाह्नवी कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड ओरी संग अपने रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लंबे समय से हम....

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म मिली हाल ही में रिलीज हुई है। एक्ट्रेस अपनी फिल्म को प्रमोट करने में बिजी हैं। जाह्नवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस लगातार एक से बढ़कर एक फिल्में कर रही हैं। एक्ट्रेस का फिल्म इंडस्ट्री में अपना फ्रेंड सर्कल है, जो उनके साथ हमेशा नजर आते हैं। एक्ट्रेस अपने गैंग के साथ जमकर पार्टी करती हैं। वो अक्सर न्यासा देवगन, वेदांत महाजन और ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani) के साथ अक्सर स्पॉट होती हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म प्रमोशन के दौरान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की हैं। पढ़ें पूरी खबर-

IND vs ZIM: भारत ने जिंबाब्वे को शिकस्त देकर टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया, अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टक्कर

India vs Zimbabwe (IND vs ZIM) Match Highlights: टीम इंडिया और जिंबाब्वे के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में भारतीय टीम ने जिंबाब्वे को मेलबर्न के मैदान पर 71 रन से करारी शिकस्त देते हुए ग्रुप-2 की टेबल में शीर्ष पर जगह बना ली है। इसके साथ ही ये भी तय हो गया कि सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा और दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टक्कर होगी। पढ़ें पूरी खबर-

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?