बॉलीवुड

जाह्नवी कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड ओरी संग अपने रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लंबे समय से हम....

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 6, 2022, 07:50 PM IST

जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। एक्ट्रेस ने प्रमोशन के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर दिलचस्प खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड ओरहान अवात्रामणि को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

Image

janhvi kapoor (credit pic: instagram)

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म मिली हाल ही में रिलीज हुई है। एक्ट्रेस अपनी फिल्म को प्रमोट करने में बिजी हैं। जाह्नवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस लगातार एक से बढ़कर एक फिल्में कर रही हैं। एक्ट्रेस का फिल्म इंडस्ट्री में अपना फ्रेंड सर्कल है, जो उनके साथ हमेशा नजर आते हैं। एक्ट्रेस अपने गैंग के साथ जमकर पार्टी करती हैं। वो अक्सर न्यासा देवगन, वेदांत महाजन और ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani) के साथ अक्सर स्पॉट होती हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म प्रमोशन के दौरान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की हैं।

जाह्नवी कपूर ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड पर तोड़ी चुप्पी

जाह्नवी कपूर अक्सर अपने दोस्त ओरी के साथ स्पॉट होती हैं। ऐसे में ज्यादातर फैंस को लगता है कि जाह्नवी कपूर अपने दोस्त ओरी संग रिलेशनशिप में हैं। लेकिन अभी तक दोनों ने इस बात पर ऑफिशियल स्टेंटमेंट नहीं दिया है। अब इस मामले में एक्ट्रेस ने अपने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'मैं ओरी को बहुत लंबे समय से जानती हूं। जब वो मेरे आस- पास होता है तो मुझे घर जैसा लगता है। मैं उस पर बहुत भरोसा करती हूं'। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि ऐसे दोस्तों का मिलना बहुत मुश्किल, जो आपके लिए हमेशा खड़े रहते हैं। वो बहुत अच्छा इंसान है'।

एक्ट्रेस ने मुंबई के बांद्रा के डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है। एक्ट्रेस ने 65 करोड़ में आलीशान बंगला है। एक्ट्रेस का नया घर ब्रांदा के पाली हिल में हुई है। इस घर में एक्ट्रेस अपने पिता और बहन खुशी के साथ रहेंगी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की फिल्म मिली हाल ही में रिलीज हुई है। इसके अलावा एक्ट्रेस वरुण धवन के साथ बवाल फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article