देश

Hindi Samachar 22 दिसंबर: कोरोना को लेकर PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, आईपीएल 2023 नीलामी की तारीख

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 22, 2022, 08:49 PM IST

Hindi Samachar 22 December: PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, टेस्टिंग बढ़ाने और निगरानी पर जोर दिया है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के कोरोना वाले पत्र पर अब राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोला है, आइए सब कुछ जानते हैं यहां।

Image

आज की प्रमुख और अहम खबरें

Hindi Samachar 22 December: चीन में कोरोना का प्रकोप देखने के बाद भारत में विपक्ष की पार्टियां सरकार से पड़ोसी देश से आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर तत्काल रोक लगाने की मांग कर रही है लेकिन सरकारी सूत्रों का कहना है कि इस बारे में सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। कोरोना एक बार फिर चीन से फैल रहा है। तीन साल पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जिस दंभ से यह दावा कर रहे थे कि उन्होंने कोरोना को काबू कर लिया है, पढ़ें दिन भर की अहम खबरें

Corona Update: PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, टेस्टिंग बढ़ाने और निगरानी पर दिया जोर

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया और नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमेश्वरन अय्यर सहित स्वास्थ्य व गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर-

भारत जोड़ो यात्रा पर रार जारी, मंडाविया के पत्र पर भड़के राहुल गांधी; बोले- कोरोना के नाम पर बना रहे बहाना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के कोरोना वाले पत्र पर अब राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए कोरोना का बहाना बनाया जा रहा है, लेकिन ये यात्रा कश्मीर जाकर ही रुकेगी। राहुल गांधी ने हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर-

Covid BF.7 : कोरोना पर मुख्यमंत्रियों की बढ़ी हलचल लेकिन चीन से आने वाले विमानों पर अभी रोक लगाने के मूड में नहीं सरकार

Covid BF.7: चीन में कोरोना का प्रकोप देखने के बाद भारत में विपक्ष की पार्टियां सरकार से पड़ोसी देश से आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर तत्काल रोक लगाने की मांग कर रही है लेकिन सरकारी सूत्रों का कहना है कि इस बारे में सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। चीन से आने वाली फ्लाइटों पर रोक लगाने के लिए सरकार की तरफ से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। पढ़ें पूरी खबर-

मेड इन चाइना ने फिर दिया धोखा, वैक्सीन लेना इन देशों को पड़ रहा है भारी !

Covid-19 Outbreak in China: कोरोना एक बार फिर चीन से फैल रहा है। तीन साल पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जिस दंभ से यह दावा कर रहे थे कि उन्होंने कोरोनो को काबू कर लिया है। वहीं अब उनकी तैयारियों की पोल खोल रहा है। इस समय चीन में हालात इतने बुरे हैं कि अस्पतालों और श्मशानों में लंबी कतारें लगी हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर-

रिलायंस रिटेल ने किया एक और कंपनी का अधिग्रहण, ईशा अंबानी ने कहा- छोटे व्यवसायों के लिए वरदान

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) ने एक और बड़े ब्रांड का अधिग्रहण किया है। रिलायंस रिटेल ने मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Metro India) में 100 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी खरीद ली है। इसके लिए कंपनी ने समझौत पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि मेट्रो इंडिया पहली ऐसी कंपनी है जिसने भारत में कैश एंड कैरी बिजनेस फॉर्मेट पेश किया। पढ़ें पूरी खबर-

IPL 2023 Mini Auction Date, Time, Squads: आईपीएल 2023 नीलामी की तारीख, समय और सभी टीमें, यहां जानिए सब कुछ

TATA IPL 2023 Mini Auction Date, Time, Venue, Teams: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी संस्करण के लिए तैयारियां तेज होती जा रही हैं और इसका पहला पायदान होगा शुक्रवार को होने वाली आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी (IPL 2023 Auction)। इस बार की नीलामी में कितने खिलाड़ियों की बोली लगेगी, किस टीम के पास कितने रुपये बाकी हैं, किस टीम को कितने खिलाड़ियों की अभी जरूरत है और अब तक वे कितने खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन या ट्रेड कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर-

Cirkus Advanve Booking Report: अवतार 2 से भी कम रहेगी सर्कस की कमाई, दर्शकों ने ओपनिंग से पहले ही दिखाया ठेंगा

Cirkus Advanve Booking Report: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म सर्कस (Cirkus) इस वक्त हर ओर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म सर्कस में पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस समेत कई मंझे हुए कलाकार हैं, जो इस क्रिसमस के मौके पर दर्शकों के बीच खुशियां बिखेरने को तैयार हैं। इन दिनों रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) फिल्म का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं, ताकि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग ले पाए।पढ़ें पूरी खबर-

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती