Hindi Samachar 12 दिसंबर: गुजरात में भूपेंद्र पटेल ने ली CM की शपथ, काबुल में बम धमाका

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 12, 2022, 07:13 PM IST

Hindi Samachar 12 December: गुजरात में भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में नई सरकार ने शपथ ले लिया है। भूपेंद्र पटेल के साथ-साथ 16 और मंत्रियों ने शपथ ली है। उधर अभिनेत्री नोरा फातेही ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। नोरा का आरोप है कि अपने बयानों के जरिए जैकलीन ने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।

Hindi Samachar 12 December: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक होटल पर आतंकी हमला हुआ है। इस होटल में अक्सर चीनी बिजनसमैन और अधिकारी रुका करते हैं। धमाके के साथ ही होटल में गोलीबारी भी जारी है। वहीं पाकिस्‍तान की टीम इंग्‍लैंड के हाथों टेस्‍ट सीरीज गंवाकर विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने की रेस से बाहर हो गई है। पढ़ें आज दिन भर की बड़ी खबरें

today news

पढ़ें आज दिनभर की बड़ी खबरें

भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल में जानें किस जाति को कितनी अहमियत, हार्दिल पटेल-अल्पेश का कटा पत्ता

Gujarat Cabinet List: गुजरात में भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके मंत्रिमंडल में 16 मंत्रियों को जगह मिली है। इस लिस्ट में खास बात यह है कि पाटीदार आंदोलन से निकलने नेता हार्दिक पटेल और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर को जगह नहीं मिली है। पढ़ें पूरी खबर

Bharat Jodo Yatra: प्रियंका गांधी ने लगाई दौड़, बेटी मिराया का भी मामा राहुल संग दिखा जुदा अंदाज

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अपने फुल कलेवर पर है और रोज ही वहां से कोई ना कोई रंग सामने आ रहा है, आज यात्रा में केवल महिलाएं चल रही हैं। इसे 'नारी शक्ति पदयात्रा' नाम दिया गया है, आज यात्रा में आज भारी संख्या में आसपास के जिलों की महिलाएं (women in Bharat Jodo Yatra) शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

क्या है 'कटिहार नरसंहार', जो ट्विटर पर कर रहा ट्रेंड; बिहार में फिर से जाति वर्चस्व की लड़ाई शुरू?

What is Katihar Narsanhar: सोमवार को ट्विटर पर कटिहार नरसंहार जमकर ट्रेंड कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि कटिहार में कुख्यात मोहन ठाकुर गैंग ने सात लोगों की हत्या कर दी है। मोहन ठाकुर भूमिहार जाति से संबंध रखता है और मरने वाले यादव जाति से। ट्विटर पर किए जा रहे दावों की मानें तो यह जातीय वर्चस्व की भी लड़ाई है। पढ़ें पूरी खबर

End of Feed