Shoaib called himself Sania Mirza's husband: पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के तलाक की खबर लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अलग होने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि एक पाकिस्तानी मॉडल की वजह से सानिया-शोएब के रिश्ते में दरार पड़ी, जिस कारण ये दोनों अलग हो रहे हैं। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अब तक तलाक की खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी थी लेकिन पानी सिर से ऊपर जाते देख इन्हें चुप रहना ठीक नहीं लग रहा है।
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने कुछ देर पहले ही अपना इंस्टाग्राम इंट्रो चेंज किया है, जिसमें उन्होंने खुद को पावरवुमेन सानिया मिर्जा का पति बताया है। शोएब मलिक के इस कदम से साफ हो गया है कि उनके और सानिया मिर्जा के बीच में कोई दरार नहीं आई है। इनका रिश्ता हमेशा की तरह मजबूत है।

Sania
क्या अपने रिएलिटी शो का प्रमोशन कर रहे हैं सानिया-शोएब
सानिया मर्जा और शोएब मलिक ने कुछ वक्त पहले ही अपने शो का प्रोमो रिलीज किया था। प्रोमो रिलीज करने से कुछ दिनों पहले ही इनके तलाक की खबरें वायरल होना शुरू हुई थीं। ऐसे में जब इनके शो का प्रोमो सामने आया तो लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि ये दोनों ड्रामा कर रहे हैं। इन्हें अपना अपकमिंग शो प्रमोट करना है, जिस कारण ये इस तरह से तलाक की अफवाहें उड़ा रहे हैं। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अब तक लोगों के इन आरोपों पर सफाई नहीं दी है। इसके ऊपर से शोएब मलिक का इंस्टाग्राम इंट्रो बदलना इसी ओर इशारा दे रहा है कि तलाक की खबरें शो को चर्चा में लाने के लिए फैलाई गई थीं लेकिन जैसे ही पासा उल्टा पड़ा इन्होंने इन खबरों से किनारा कर लिया।
