देश

Bharat Jodo Yatra: प्रियंका गांधी ने लगाई दौड़, बेटी मिराया का भी मामा राहुल संग दिखा जुदा अंदाज

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 12, 2022, 04:28 PM IST

Priyanka Gandhi started the race: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का साथ देने बहन प्रियंका गांधी और भांजी मिराया भी पहुंची, दोनों का अंदाज जुदा दिखा।

Image

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का साथ देने बहन प्रियंका गांधी और भांजी मिराया भी पहुंची

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 96वां दिन है
  2. 'भारत जोड़ो यात्रा' में आज यात्रा में केवल महिलाएं चल रही हैं
  3. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के दौड़ लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अपने फुल कलेवर पर है और रोज ही वहां से कोई ना कोई रंग सामने आ रहा है, आज यात्रा में केवल महिलाएं चल रही हैं। इसे 'नारी शक्ति पदयात्रा' नाम दिया गया है, आज यात्रा में आज भारी संख्या में आसपास के जिलों की महिलाएं (women in Bharat Jodo Yatra) शामिल हैं।

राहुल गांधी की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 96वां दिन है। वहीं Bharat Jodo Yatra के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के दौड़ लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में प्रियंका तेजी के साथ दौड़ती हुईं दिख रही हैं।

कुछ देर दौड़ने के बाद प्रियंका रुक गई और तेज कदमताल के साथ चलने लगीं ये देखकर कार्यकर्ताओं को जोश देखने लायक था और वो भी पूरे जोश में प्रियंका का साथ देते दिखे।

यात्रा में मिराया मां प्रियंका, पिता रॉबर्ट वाड्रा और मामा राहुल गांधी के साथ नजर आईं गौर हो कि राबर्ट और प्रियंका गांधी के दो बच्चे हैं मियारा छोटी हैं जबकि बेटा रेहान बड़ा है।

प्रियंका गांधी, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और सैकड़ों महिलाओं ने भागीदारी की

'भारत जोड़ो यात्रा' राजस्थान के बूंदी जिले से पार्टी की सोमवार को एक बार फिर शुरू हुई राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और सैकड़ों महिलाओं ने भागीदारी की।

फरवरी की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में 'भारत जोड़ो यात्रा' पूरी होगी

'भारत जोड़ो यात्रा' 7 सितंबर को तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हुई और अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा तेलंगाना सहित पांच दक्षिणी राज्यों और महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश से होकर गुजर चुकी है फरवरी की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में यह यात्रा पूरी होगी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article