देश

Himachal Pradesh: चंबा में रामलीला के दौरान दशरथ बने कलाकार को आया हार्ट अटैक, वीडियो वायरल

श्री रामलीला के मंचन का दूसरा दिन था, जब दशरथ दरबार का मंचन किया जा रहा था तो अचानक अमरेश महाजन बेसुध होकर गिर पड़े, इस दौरान वहां मौजूद कलाकारों ने हरकत में आते हुए उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठे तो तुरंत उन्हें चंबा के नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा पहुंचाया गया।

Image

हिमाचल के चंबा में दशरथ बने कलाकार को आया हार्ट अटैक

Himachal Pradesh Chamba Ramleela: हिमाचल प्रदेश के चंबा में श्री रामलीला के मंचन के दौरान कलाकार अमरेश महाजन की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। 73 वर्षीय अमरेश 40 वर्षों से रामलीला में दशरथ और रावण की भूमिका निभा रहे थे, जहां अब दशरथ दरबार के मंचन के दौरान वे अचानक गिर पड़े। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अमरेश महाजन उर्फ शिबू निवासी मोहल्ला मुगला के तौर पर हुई है।

श्री रामलीला के मंचन का था दूसरा दिन

यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, जिस समय उन्हें हार्ट अटैक आया उस वक्त वह दशरथ की भूमिका निभा रहे थे। जानकारी के अनुसार मंगलवार को श्री रामलीला के मंचन का दूसरा दिन था, जब दशरथ दरबार का मंचन किया जा रहा था तो अचानक अमरेश महाजन बेसुध होकर गिर पड़े, इस दौरान वहां मौजूद कलाकारों ने हरकत में आते हुए उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठे तो तुरंत उन्हें चंबा के नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आखिरी शब्द थे ये

महाजन को एक सीन करते समय मंच पर ही दिल का दौरा पड़ा और वह गिर गए। वह उस समय ऋषि विश्वामित्र से बात कर रहे थे। इस दौरान दशरथ ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मैं आपके लिए अपनी जान भी दे सकता हूं' और फिर उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। बता दें कि चंबा के चौगान मैदान में मंगलवार रात करीब 1:30 बजे रामलीला का मंचन हो रहा था।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article