देश

Himachal: 'शार्प शूटर' ने उपमुख्यमंत्री और MLA को ही दे दी जान से मारने की धमकी; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस विधायक राकेश कालिया को सोशल मीडिया पर अप्रत्यक्ष रूप से दी गई जान से मारने की धमकी के मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि बातचीत का संज्ञान लेते हुए शिकायतकर्ता अरुण कुमार ने पुलिस को सूचित किया और गुरुवार रात हरोली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

Image

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (फोटो साभार: @Agnihotriinc)

Photo : Twitter

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस विधायक राकेश कालिया को सोशल मीडिया पर अप्रत्यक्ष रूप से दी गई जान से मारने की धमकी के मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने कुख्यात गैंगस्टर अमरीश राणा की गिरफ्तारी पर फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी।

उपमुख्यमंत्री को दी दे डाली धमकी

इस पर एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘लोग फिर से तलवार मांग रहे हैं।’’ जिस पर ‘शार्प शूटर नबाही वाला’ नाम के एक अन्य व्यक्ति ने जवाब दिया, “इस बार इसका इस्तेमाल केवल एक राजनेता पर किया जाएगा।” यह पूछे जाने पर कि ‘‘किस अपराध के लिए?’’ तो व्यक्ति ने कहा, ‘‘केवल उपमुख्यमंत्री और विधायक राकेश कालिया ही जानेंगे।’’

हरोली थाने में मामला दर्ज

अधिकारी ने बताया कि बातचीत का संज्ञान लेते हुए शिकायतकर्ता अरुण कुमार ने पुलिस को सूचित किया और गुरुवार रात हरोली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री हरोली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं वहीं कालिया गगरेट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। धमकी के संबंध में दोनों की प्रतिक्रिया फिलहाल नहीं मिल सकी है।

आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धमकी देने वालों का गैंगस्टर राणा से कहीं कोई संबंध तो नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके ठिकाने का पता लगाने के लिए उनके आईपी पते की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।। ऊना के पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा, ‘‘जांच जारी है और साइबर टीम अपराधियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’

माफी मांगता फिर रहा 'शार्प शूटर नबाही वाला'

बाद में पोस्ट करने वाले ने माफी मांगी। शुक्रवार शाम को फेसबुक पर एक पोस्ट में ‘शार्प शूटर नबाही वाला’ ने कहा, “मैं उपमुख्यमंत्री और विधायक से माफी मांगता हूं। यह पोस्ट गलती से भेज दी गई थी और मैं भविष्य में ऐसी टिप्पणी नहीं करूंगा।”

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!