देश

Himachal CM सुक्खू विधायकों संग खड़गे से मिले, Bharat Jodo Yatra में होंगे शामिल

  • Authored by: रंजीता झा
  • Updated Dec 15, 2022, 06:28 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी को हिमाचल की जनता के सपने को साकार करने के लिए मिलकर काम करने को कहा है। सुक्खू ने ये भी कहा की विधासभा सत्र के बाद कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

Image

हिमाचल प्रदेश के 40 विधायकों ने खड़गे से मुलाकात की

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. हिमाचल प्रदेश के 40 विधायकों ने खड़गे से मुलाकात की
  2. हिमाचल के ये विधायक 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगे
  3. सुक्खू ने कहा हिमाचल के जनता से किया सभी वादे पूरे किए जाएंगे

हिमाचल विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सभी 40 विधायकों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। मुलाकात में प्रभारी राजीव शुक्ला ने सभी विधायकों का परिचय कांग्रेस अध्यक्ष से कराया। मुलाकात के बाद सुक्खू ने कहा हिमाचल के जनता से किया सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

हिमाचल में इस बार रिवाज तो नही बदला लेकिन राज जरूर बदल गया। कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर सरकार बना ली। तीन दशक बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के परिवार से कोई बाहर का बना। कांग्रेस आलाकमान ने सुखविंदर सुक्खू को मुख्यमंत्री बना दिया। लेकिन सुक्खू के लिए ये कांटों का ताज है। ऐसे में पार्टी को एकजुट बनाए रखना सुक्खू की सबसे बड़ी चुनौती है। क्योंकि सालों से हिमाचल में कांग्रेस का मतलब वीरभद्र परिवार रहा है।

'बड़े वादे से नहीं लोगों के भरोसे से जीती है हिमाचल में कांग्रेस'

कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद सुक्खू ने कहा– बड़े वादे से नहीं लोगों के भरोसे से जीती है हिमाचल में कांग्रेस। उन्होंने कहा की , ओल्ड पेंशन स्किम पहली कैबिनेट में ही लागू किया जाएगा। वही अटल टनल का नाम बदलने के मामले पर सुक्खू ने कहा की विवाद बढ़ाया जा रहा है हम नाम नहीं बदल रहे अटल जी हमारे पूर्व प्रधानमंत्री थे लेकिन ये टनल UPA की सरकार में इसका शिलान्यास किया गया था नाम बीजेपी ने बदला था।

हिमाचल सीएम ने पीएम मोदी से मुलाकात का समय मांगा है

पार्टी को एकजुट रखने के लिए हिमाचल में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और सभी 40 विधायक दिल्ली से भारत जोड़ो यात्रा कर लिए रवाना हो गए है। विधायकों को दिल्ली से एक बस में एकसाथ ले जाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व ने निर्देश दिया है की सभी एक सुर में बात करें। भारत जोड़ो यात्रा से लौट कर सुक्खू अगले दो तीन दिन अभी दिल्ली में रहेंगे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलकात का समय मांगा है।

रंजीता झा
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article