देश

भारत-पाक युद्ध 1971 के हीरो और पूर्व सैनिक भैरो सिंह राठौड़ को पीएम मोदी ने किया फोन, गदगद हुआ पूरा परिवार

  • Authored by: Bhanwar Pushpendra
  • Updated Dec 16, 2022, 06:43 PM IST

सेना मेडल से सम्मानित और भारत-पाक युद्ध 1971 के हीरो बीएसएफ के बहादुर सिपाही रहे पूर्व सैनिक भैरो सिंह राठौड़ को पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन किया। पूरा परिवार खुशी से गदगद हो गया।

Image

भैरो सिंह राठौड़ सेना मेडल वॉर और भारत-पाक युद्ध 1971 के हीरो

Photo : Times Now Digital

जोधपुर: फ्रंटलाइन वॉरियर्स मतलब प्रथम पंक्ति के योद्धा कही जाने वाली बीएसएफ के बहादुर सिपाही रहे पूर्व सैनिक भैरो सिंह राठौड़ सेना मेडल वॉर और भारत-पाक युद्ध 1971 के हीरो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय दिवस के मौके पर आज याद किया। पीएम मोदी के फोन के बाद पूरा परिवार बहुत खुश है। उनके जोधपुर जिले में उनके गांव सोलंकीयातला स्तिथ घर से आपको Exclusive तस्वीरें देखिए।

Bhairon Singh Rathore

भारत-पाक युद्ध 1971 के हीरो और पूर्व सैनिक भैरो सिंह राठौड़

उन्होंने भैरौ सिंह राठौड़ को कॉल किया लेकिन अस्वस्थ होकर जोधपुर एम्स हॉस्पिटल में भर्ती होने के कारण भैरों सिंह जी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात नहीं हो पाई।

Bhairon Singh Rathore

भारत-पाक युद्ध 1971 के हीरो और पूर्व सैनिक भैरो सिंह राठौड़

लेकिन उनके पुत्र से बात हुई तो प्रधानमंत्री ने उनकी तारीफ करते हुए अपने शब्दों में भैरौ सिंह राठौड़ के शौर्य को पिरोया और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ उन्हें सेल्यूट किया।

Bhairon Singh Rathore

भारत-पाक युद्ध 1971 के हीरो और पूर्व सैनिक भैरो सिंह राठौड़

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोंगेवाला की लड़ाई में भैरौ सिंह राठौड़ का योगदान उल्लेखनीय है।

Bhairon Singh Rathore

भारत-पाक युद्ध 1971 के हीरो और पूर्व सैनिक भैरो सिंह राठौड़

भैरौ सिंह राठौड़ के भाई ने टाइम्स नाउ नवभारत नवभारत से बात करते हुए कहा कि आज तक किसी प्रधानमंत्री ने सुध नहीं ली ,लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुध ली है तो अच्छा लगा।

Bhairon Singh Rathore

भारत-पाक युद्ध 1971 के हीरो और पूर्व सैनिक भैरो सिंह राठौड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा कोई नहीं यह कहते हुए भैरों सिंह जी के भाई नरपत सिंह गर्व से खुश हो उठे।

भंवर पुष्पेंद्र
Bhanwar Pushpendraauthor

ख़बर सही, सटीक, विश्लेषणात्मक और निष्पक्ष हो । एक ग़लत ख़बर आप और समाज दोनों के विध्वंस का कारक बन सकती है। जीवन को ख़बर और ख़बर को जीवन की तरह जीता हूँ।

और पढ़ें
End of Article