देश

आज की रात जेल में हेमंत सोरेन, ED की मांग पर अब कल होगी सुनवाई; 10 दिन की रिमांड पर फैसला रिजर्व

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 1, 2024, 05:29 PM IST

Hemant Soren: झामुमो नेता हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार करने के बाद आज कोर्ट में पेश किया था, जहां ईडी ने 10 दिन की हिरासत की मांग की थी। कोर्ट इस मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया और हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Image

न्यायिक हिरासत में हेमंत सोरेन

Hemant Soren: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को आज की रात जेल में काटनी पड़ेगी। झामुमो नेता हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार करने के बाद आज कोर्ट में पेश किया था, जहां ईडी ने 10 दिन की हिरासत की मांग की थी। कोर्ट इस मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया और हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हेमंत सोरेन के वकील ने क्या कहा

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील राजीव रंजन ने कोर्ट में तर्क दिया कि पूरा मामला प्रेरित है और लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को गिराने के लिए बनाया गया है। (पूर्व) सीएम (हेमंत सोरेन) को राज्यपाल के घर से उठाया गया था। पूरी प्रक्रिया अवैध है। हेमंत सोरेन के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

हेमंत सोरेन केस में अबतक क्या-क्या हुआ

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज रांची में पीएमएलए अदालत में पेश किया गया था। हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इससे पहले बुधवार को, हेमंत सोरेन ने सोमवार को अपने दिल्ली आवास पर ईडी द्वारा की गई तलाशी पर ईडी कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। प्राथमिकी में सोरेन ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसी ने उन्हें और उनके पूरे समुदाय को परेशान करने और बदनाम करने के लिए तलाशी ली।

गिरफ्तारी से पहले इस्तीफा

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धनशोधन के आरोप में सात घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद चंपई सोरेन ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!