देश

Heat Wave: चिलचिलाती धूप,लू के थपेड़ों ने लोगों के छुड़ाए पसीने,अप्रैल में ही पारा 45 के पार

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 20, 2023, 08:47 AM IST

Weather in North India : ओडिशा में बुधवार को 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया तो झारखंड में पारा 44.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बिहार में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान जा पहुंचा है। तो यूपी में पारा 45 डिग्री तक चला गया। मध्य प्रदेश में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में बुधवार को थोड़ी राहत रही। यहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा।

Image

उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है।

Photo : PTI

Weather in North India : उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। अप्रैल महीने में ही गर्मी का यह रूप लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। तापमान का अभी का आलम देखकर लोग घबरा गए हैं कि अभी यह हालत है तो मई और जून में क्या होगा। पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और मध्य प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कई शहरों में पारा बढ़कर 44 के पार चला गया है। बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान प्रयागराज में दर्ज किया गया। प्रयागराज में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया।

यूपी में गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यूपी सरकार ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। चिलचिलाती गर्मी एवं लू के थपेड़ों से बच्चों को बचाने के लिए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। यहां 1 से 8 तक के स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 तक खुलेंगे। पश्चिम बंगाल, बिहार, यूपी और ओडिशा में लू के थपेड़ों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गर्मी की वजह से लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कत हो रही है।

45 डिग्री के करीब पहुंच पारा

ओडिशा में बुधवार को 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया तो झारखंड में पारा 44.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बिहार में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान जा पहुंचा है। तो यूपी में पारा 45 डिग्री तक चला गया। मध्य प्रदेश में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में बुधवार को थोड़ी राहत रही। यहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को मौसम के कुप्रभावों से निपटने के लिए व्यापक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। राज्य के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। बुधवार को लगातार तीसरे दिन राज्य के छह स्थानों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

बिहार में कई जिलों में अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को मोतिहारी, सीतामढ़ी, बेगूसराय, खगड़िया और बांका में अगले दो दिनों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’जारी किया। वहीं, पटना, पूर्णिया, अररिया, शेखपुरा, जमुई, भोजपुर, वैशाली, कटिहार, नवादा, नालंदा, समस्तीपुर और सहरसा जिलों में अगले दो दिनों के लिए लू की स्थिति की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’जारी की गई है। बुधवार को शेखपुरा, पटना, गया, डेहरी, खगड़िया, बांका और नवादा में पारा 43 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर के निशान को पार कर गया।

दिल्ली में गर्मी से थोड़ी राहत

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले कई दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि ‘अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक और गिरावट आ सकती है।’ आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में और ओडिशा के बारीपदा में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जैसलमेर में धूल भरी आंधी

मौसम विभाग ने बताया कि जैसलमेर और बीकानेर में बुधवार को तेज धूल भरी आंधी चली। अजमेर, जयपुर और भारतपुर संभाग में भी लोगों ने धूलभरी आंधी का अनुभव किया। इस बीच, सूरतगढ़ और श्रीगंगानगर में गत 24 घंटे के दौरान अधिकतम 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को जयपुर और भरतपुर संभाग में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार की हवांए चल सकती हैं और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है जबकि अन्य हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है।

यूपी के शहरों का तापमान

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान झांसी में 43.6 डिग्री सेल्सियस हमीरपुर में 43.2, फैजाबाद, फुरसतगंज, अमेठी और बस्ती में 43, कानपुर में 42.9 बलिया में 42.5, गोरखपुर में 42.2 और लखीमपुर खीरी तथा वाराणसी में 42-42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं जिससे लोगों को तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है। बहरहाल, प्रदेश में जबरदस्त तपिश और लू के थपेड़ों की वजह से जनजीवन पर असर पड़ा है। लोग दोपहर के समय घरों और दफ्तरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE: पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने की द्विपक्षीय बैठक, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE: पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने की द्विपक्षीय बैठक, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब

Monsoon 2026 : मॉनसूनी बारिश से शहर पानी-पानी, आंधी, बिजली, लैंडस्लाइड, बाढ़ की चेतावनी; ट्रेनें लेट तो प्लाइटों के बदले रास्ते

Monsoon 2026 : मॉनसूनी बारिश से शहर पानी-पानी, आंधी, बिजली, लैंडस्लाइड, बाढ़ की चेतावनी; ट्रेनें लेट तो प्लाइटों के बदले रास्ते