देश

ऑर्गेनिक खेती के टिप्स दे रहे गुरमीत राम रहीम, रंग बिरंगी गोभी खाने की सलाह देते हुए बताए फायदे [VIDEO]

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2023, 11:01 PM IST

बलात्कार और हत्या का दोषी संत गुरमीत राम रहीम एक तरफ सलाखों के पीछे अपने कर्मों की सजा काट रहा है। 40 दिनों की पैरोल पर बाहर आकर अपने बरनावा डेरा आश्रम में ऑर्गेनिक खेती कर लोगों को टिप्स दे रहा है।

Image

गुरमीत राम रहीम

बलात्कार और हत्या का दोषी संत गुरमीत राम रहीम एक तरफ सलाखों के पीछे अपने कर्मों की सजा काट रहा है तो दूसरी ओर 40 दिनों की पैरोल पर बाहर आकर अपने बरनावा डेरा आश्रम में ऑर्गेनिक खेती कर रहा है। राम रहीम ने अपने अकाउंट से सोशल मीडिया पर दो वीडियो पोस्ट किए है जिसमे वो रंग बिरंगी गोभी अपने खेत से तोड़कर लेकर आए है और बता रहे है कि इन्हें खाने से खुशी मिलेगी तो वहीं दूसरी वीडियो में ऑर्गेनिक खेती के टिप्स दिए जा रहे है और बता रहे है कि ऑर्गेनिक सब्जियां उगाए सरकार सब्सिडी देगी।

कभी किसान, कभी म्यूजिकल डायरेक्टर तो कभी फिल्म निर्माता अलग-अलग भूमिका में नजर आने वाले राम रहीम इस वक्त बागपत के डेरा आश्रम में ठहरे हुए है। हरियाणा की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काटने वाले राम रहीम को फिलहाल 40 दिनों की पैरोल मिली हुई है। 21 जनवरी से बाबा राम रहीम अपने बरनावा डेरा आश्रम में ठहरा हुआ है। यहीं से बाबा अपने अनुयायियों को सात-संगत को सन्देश देते है।

यही इसी आश्रम से बाबा राम रहीम अपने अलग-अलग वीडियो सॉन्ग लांच कर रहे हैं और अब बाबा ने दो अलग-अलग वीडियो जारी किए है जिसमे वो ऑर्गेनिक खेती की टिप्स देते हुए नजर आ रहे है। एक ओर लोगों को ऑर्गेनिक खेती करने और सरकार से सब्सिडी मिलने की बात कही जा रही है तो वही दूसरी वीडियो में बाबा राम रहीम अपने हाथों में रंग बिरंगी गोभी लेकर नजर आ रहे है।

बता रहे है कि इन रंग बिरंगी गोभियों को अभी अपने खेत से तोड़कर लाया हूं, जिन्हें खाकर खुशी मिलेगी। यही नहीं बाबा राम रहीम वायरल वीडियो में ये भी दावा कर रहे हैं कि वे नारियल के बुरादे और पानी की सहायता से सब्जियां तैयार कर रहे है जिन्हें खाकर खुशी मिलेगी। दरअसल बाबा राम रहीम खुद को एग्रीकल्चर साइंटिस्ट मानते है और दो माह पूर्व पैरोल पर जब वो यहां आए थे तब भी खुद ट्रेक्टर चलाकर खेत की जुताई करने के टिप्स दे गए थे। हाथों में एक कंडी में भिन्न भिन्न कलर की ब्रोकली लिए बाबा बता रहे है कि ये सेहत के लिए अच्छी है, पूरी ऑर्गेनिक है जो भी इसे खायेगा उसे जरूर खुशी आएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article