देश

शराबबंदी है, फिर भी सबसे ज्यादा दारू पीने वाले गुजरात में- बोले केंद्रीय मंत्री; लोग बोले- चुनाव के पहले बोलते तो सस्पेंड होना तय था

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 18, 2022, 07:24 AM IST

सबसे रोचक बात है कि एक ओर तो बीजेपी शासित मध्य प्रदेश (म.प्र) में बीजेपी की उमा भारती शराब के खिलाफ मोर्चा खोले हैं। वहीं, दूसरी ओर से फग्गन सिंह ने सरकार को इस मसले (गुजरात में शराबबंदी) पर आईना दिखा दिया।

Image

भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित गुजरात में शराब पर बैन है, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के एक मंत्री ने दावा किया है कि वहां पर प्रतिबंध के बाद भी लोग सबसे ज्यादा शराब पी रहे हैं। केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री और ग्रामीण विकास और मंडला से भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने यह बात मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कही। वह शनिवार (17 दिसंबर, 2022) को वाल्मी परिसर में नेहरू युवा केंद्र की तरफ से आयोजित किए गए 14वें जनजातीय युवा आदान-प्रदान प्रोग्राम के दौरान बोल रहे थे।

आखिर क्या बोले फग्गन सिंह कुलस्ते?

कार्यक्रम में उनके बयान से जुड़े वायरल वीडियो में वह कहते नजर आए, "गुजरात में प्रतिबंध है। आपको पता है...पर सबसे ज्यादा दारू पीने वाले लोग गुजरात में हैं। कौन रहता है वहां...ये उद्योग, धंधे, मेहनत करने वाले लोग हैं...मजदूर हैं, ये सारे क्या करें? अब कहां से आता है-जाता है...यह तो बाद का विषय है।" वह आगे बोले, "एक आदमी ने कहा कि साहब लोग चोरी से...सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया, फिर भी सबसे अधिक दारू पीने वाले लोग गुजरात में हैं।"

टिप्पणी को लेकर टि्वटर पर आए ऐसे रिएक्शन्स

@RaviSis48297494 के हैंडल से कहा गया कि वह चुनाव के पहले बोलते तो उनका निलंबित होना तय था। @vkr7019 ने कहा कि कब तक गुजरात के लोग तस्करी की महंगी शराब पीते रहेंगे? @AaviShaikh बोले, "जो खुद दागी होते हैं, वे दूसरे पर दाग लगाते हैं।" @janpathtoday की ओर से लिखा गया कि मंत्री सबसे अधिक शराबी गुजरात में बता रहे हैं! देखिए, कहीं साहब नाराज न हो जाएं।

@Aminamalik1444S के हैंडल से कहा गया कि तो सही बात है पीते नहीं है तो और क्या करते हो इसीलिए शराबबंदी नहीं करनी चाहिए। इस बीच,

@KamilRazakhan4 के अकाउंट से कहा गया कि यह फग्गन सिंह चाचा कुछ महीने पहले कहां थे? सॉरी, मुझे याद आ गया...अभी कुछ महीने पहले तो इन्हीं की पार्टी की सरकार थी और हां मुखिया भी...यहीं वाले नीतीश कुमार थे।

स्वामी विवेकानंद से कराई PM मोदी की तुलना

शराबबंदी से इतर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को आज का विवेकानंद बता दिया। कहा- स्वामी जी की जैसे नाम नरेंद्र था, वैसे ही मौजूदा समय में पीएम मोदी को लोग विवेक कहते हैं। वह असल में आज के विवेकानंद हैं। गरीब-गुरबा से अमीर लोगों की एजुकेशन, रहने-आने-जाने की चिंता उन्होंने की है। ऐसे में पूरे विश्व के लोग हिंदुस्तान की ओर निगाहें किए हुए हैं।
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article