देश

Gujarat News: उपमुख्यमंत्री समेत 30 वरिष्ठ IPS अधिकारियों की टीम भारत-पाक सीमा से लगे गांवों के दौरे पर

इस यात्रा का सबसे उल्लेखनीय पहलू यह है कि उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी स्वयं गांव के पारंपरिक भूंगा घर में रात्रि विश्राम करेंगे। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को भी निर्देश दिया है कि वे सर्किट हाउस या होटल में न ठहरें, बल्कि गांव में ही स्थानीय निवास व्यवस्था में रहें।

Image

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी (फाइल फोटो:facebook)

6 नवम्बर को कच्छ जिले के लखपत तालुका के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, सीमावर्ती क्षेत्रों की सर्वांगीण समीक्षा कर ग्रामजनों से करेंगे संवाद व खाटला सभा का आयोजन। गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी सुविधाएं, स्वच्छता, सुरक्षा और सुरक्षात्मक उपायों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों की गहन समीक्षा की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री गांव के पारंपरिक "भूंगा" घर में रात्रि विश्राम करेंगे, अधिकारियों को भी होटल या सर्किट हाउस के बजाय गांव में ही ठहरने का निर्देश दिया गया है।

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के नेतृत्व में 30 वरिष्ठ IPS अधिकारियों की टीम भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे विभिन्न गांवों का दौरा करने जा रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों की सर्वग्राही समीक्षा करना और ग्रामजनों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। उपमुख्यमंत्री हर्ष संधवी 6 नवम्बर की सुबह भुज सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां से इस विशेष कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत होगी।

इस दौरान सीमावर्ती गांवों के सरपंचों और ग्रामजनों के साथ मुलाकात, रात्रि खाटला सभा और संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। टीम विशेष रूप से गांवों की महिलाओं और युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और चुनौतियों को नजदीक से समझने का प्रयास करेगी।

इस दौरे का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों की स्थिति की गहराई से समीक्षा करना है जिसमें स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, बुनियादी ढांचा, स्वच्छता, सुरक्षा और सामुदायिक विकास जैसे प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सरहद की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर भी विशेष बैठक रखी गई है, जिसमें BSF अधिकारियों के साथ एंटी-नेशनल गतिविधियों और बॉर्डर पेट्रोलिंग ऑपरेशन्स पर चर्चा होगी। साथ ही, BSF जवानों से भी संवाद किया जाएगा ताकि सीमा की सुरक्षा की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। इस निर्णय के पीछे का उद्देश्य है गांव की संस्कृति, जीवनशैली और ग्रामीणों की वास्तविक समस्याओं को नजदीक से अनुभव कर, उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाना।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article